[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर औराई में 9 निजी अस्पतालों को 24 घंटे में कागजात जमा करने का निर्देश, नहीं देने पर होगी कार्रवाई

औराई में 9 निजी अस्पतालों को 24 घंटे में कागजात जमा करने का निर्देश, नहीं देने पर होगी कार्रवाई

0
औराई में 9 निजी अस्पतालों को 24 घंटे में कागजात जमा करने का निर्देश, नहीं देने पर होगी कार्रवाई
प्रतीकात्मक तस्वीर

मुजफ्फरपुर के औराई से फिरोज अख्तर की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में हुए अग्निकांड के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है. सिविल सर्जन के निर्देश पर औराई में संचालित निजी नर्सिंग होम एवं अस्पतालों की जांच शुरू कर दी गई है. जांच के दौरान नौ निजी अस्पतालों को 24 घंटे के भीतर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है.

बीडीओ और चिकित्सा पदाधिकारी के नेतृत्व में हुई जांच

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिव्या कुमारी, बीडीओ एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त टीम ने औराई क्षेत्र में संचालित निजी अस्पतालों की जांच की. इस दौरान नौ अस्पतालों को चिन्हित कर उनके संचालन से संबंधित प्रमाणित दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा गया.

इन अस्पतालों से मांगे गए कागजात

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जच्चा बच्चा अस्पताल, शिफा हॉस्पिटल, शाही हॉस्पिटल, श्री राम हॉस्पिटल, न्यू साक्षी हॉस्पिटल, गणपति हॉस्पिटल, आस्था चाइल्ड केयर सेंटर, कृष्णा अस्पताल और प्रशांत अस्पताल को 24 घंटे के भीतर सभी आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है.

अभी तक किसी ने नहीं जमा किए दस्तावेज

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि समाचार लिखे जाने तक किसी भी अस्पताल ने दस्तावेज जमा नहीं किए थे. हालांकि न्यू साक्षी हॉस्पिटल और शाही हॉस्पिटल के संचालकों ने दूरभाष पर संपर्क कर सोमवार को सभी कागजात जमा करने की बात कही है.

कागजात नहीं देने पर दर्ज होगी एफआईआर

डॉ. दिव्या कुमारी ने बताया कि सोमवार के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा गहन छापेमारी अभियान चलाया जाएगा. जिला प्रशासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी. उन्होंने कहा कि अस्पतालों के साथ-साथ अल्ट्रासाउंड जांच केंद्रों एवं अन्य स्वास्थ्य संस्थानों की भी जांच जारी रहेगी.

अस्पताल संचालकों में मचा हड़कंप

स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता के बाद प्रखंड क्षेत्र में संचालित निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम के संचालकों में हड़कंप की स्थिति है. स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि कई संस्थान आवश्यक मानकों और वैध दस्तावेजों के बिना संचालित हो रहे हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel