[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर पीएचसी में कई कर्मियों की काटी हाजिरी, लगायी फटकार

पीएचसी में कई कर्मियों की काटी हाजिरी, लगायी फटकार

0
पीएचसी में कई कर्मियों की काटी हाजिरी, लगायी फटकार

:: सिविल सर्जन ने पीएचसी का किया औचक निरीक्षण फौटो प्रतिनिधि, मुशहरी मुशहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार ने औचक निरीक्षण किया. सुबह करीब 10:30 बजे पहुंचे सिविल सर्जन ने कई अनुपस्थित कर्मियों की हाजिरी काट दी और समय पर न आने वाले कर्मचारियों को फटकार लगाई. निरीक्षण के दौरान डॉ. राहुल रंजन ओपीडी में मरीजों को देख रहे थे. सिविल सर्जन ने उन्हें बताया कि पर्ची सुबह 9 बजे से कटती है, लेकिन डॉक्टर 10 बजे बैठते हैं. उन्होंने कहा, “यहां की जनता मुझे फोन करती है तो मुझे आना पड़ता है.” उन्होंने यह भी बताया कि आज 9:05 बजे पर्ची कटना शुरू हुआ, जबकि पहले मरीज को 9:55 बजे देखा गया, जो सही नहीं है. सिविल सर्जन ने बीसीएम जयकांत सदा और डॉ. पूजा लवली की हाजिरी काट दी. इसके बाद सिविल सर्जन ने दवा स्टॉक रूम, प्रसव कक्ष, दवा वितरण कक्ष और जांच घर का भी निरीक्षण किया. जांच घर देर से खुलने पर उन्होंने लैब टेक्नीशियन मो. निसार अहमद को भी फटकार लगाई. निसार अहमद ने सफाई दी कि वह सीतामढ़ी के डुमरा से आते हैं, इसलिए देर हो जाती है. इस पर वहां मौजूद लोगों ने बताया कि जांच घर रोजाना 10:30 बजे के बाद ही खुलता है और 1 बजे बंद हो जाता है. निसार अहमद ने अपना तबादला करने का अनुरोध किया. सिविल सर्जन ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रीति से व्यवस्था सुधारने को कहा. सिविल सर्जन ने देर से आने वाले कर्मियों और चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उनसे स्पष्टीकरण मांगा. उन्होंने कहा कि कार्रवाई की जाएगी क्योंकि यहां के कर्मचारी सुधरने वाले नहीं हैं. सिविल सर्जन ने लोगों से भी अपील की कि अगर डॉक्टर या लैब में कोई भी अनियमितता हो तो वे उनके मोबाइल पर फोटो या वीडियो भेज सकते हैं. इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रीति, प्रधान सहायक मो. जावेद, डॉ. राहुल रंजन, भाजपा महामंत्री सतीश कुमार, शंकर कुमार, विनय पाठक और कुंदन कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel