[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला करने का आरोपित गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की टीम पर हमला करने का आरोपित गिरफ्तार

0
उत्पाद विभाग की टीम पर हमला करने का आरोपित गिरफ्तार

संवाददाता, मुजफ्फरपुर सदर पुलिस ने उत्पाद विभाग की टीम पर नशे में हमला करने के आरोपित सुशील पासवान को तीन साल बाद गिरफ्तार किया है. आइओ दाराेगा शंभु कुमार ने रामपुर हरि थाना के खरहर इलाके से उसको गिरफ्तार किया है. दाराेगा ने बताया कि पूछताछ करने के बाद उसे काेर्ट में पेश किया गया. काेर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. बताया गया है कि 2022 में 28 नवंबर काे उत्पाद विभाग की टीम सुस्ता गांव में शराब बिक्री की सूचना पर पहुंची थी. वहां से नशे में धुत 10 आराेपियाें काे पकड़ लिया था. ब्रेथ एनालाइजर जांच की जा रही थी कि इस दाैरान ही 40 से 50 की संख्या में ग्रामीणाें ने एक साथ उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया. उत्पाद विभाग के तत्कालीन दाराेगा सन्नी कुमार, महिला जमादार साेनी महिवाल सहित कई अन्य कर्मियाें के साथ हाथापाई कर जबदस्ती सभी 10 आराेपियाें काे हंगामा करते हुए छुड़ा लिया गया था. इस दाैरान साेनी महिवाल के गले से साेने की चेन छीन लिया था. भीड़ ने उग्र हाेकर टीम पर राेड़ेबाजी कर दी थी। थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि अबतक इस केस में चार आराेपियाें काे जेल भेजा जा चुका है. अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel