[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन समाप्त, लौट रहे मरीज

सदर अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन समाप्त, लौट रहे मरीज

0
सदर अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन समाप्त, लौट रहे मरीज

उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन समाप्त हो चुका है. पिछले चार दिनों से कुत्ता काटने से पीड़ित लोग यहां वैक्सीन नही मिलने से लौट रहे हैं. यहां आने वाले लोगों को सूई नहीं होने की बात कही जा रही है. कई लोग ऐसे हैं, जो पिछले चार दिनों से यहां आ कर लौट रहे हैं, जबकि कुत्ता काटने के 24 घंटे बाद इंजेक्शन लगाना जरूरी है. आमगोला से आयी महिला शोभा देवी ने बताया कि दो दिन पहले सड़क पर कुत्ता काट लिया था. उस दिन भी यहां वैक्सीन लेने आये थे, लेकिन नही मिला, यहां दोबारा आकर लौट रहे हैं. इन दिनों कुत्ता काटने के मरीजों की संख्या काफी बढ़ गयी है. सदर अस्पताल में रोज 10 से 15 मरीज पहुंच रहे हैं, लेकिन वैक्सीन नहीं होने के कारण उन्हें वापस होना पड़ रहा है. नियम के अनुसार ऐसे मरीजों को एसकेएमसीएच रेफर किया जाना चाहिये था, लेकिन मरीज रेफर करने बजाय लौटाये जा रहे हैं. चंदवारा के रमेश कुमार ने कहा कि अगर यहां से रेफर कर दिया होता तो हम एक दिन पहले ही वैक्सीन ले लेते.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel