माेतियाबिंद के ऑपरेशन होंगे, 40 लाख राशि आवंटित

निजी अस्पतालाें काे देने के लिए यह राशि आवंटित

By Prabhat Khabar News Desk | July 5, 2024 8:29 PM

मुजफ्फरपुर. निजी अस्पतालाें की ओर से किए गए माेतियाबिंद ऑपरेशन के बदले सरकार 40 लाख रुपये देगी. राज्य अंधापन निवारण विभाग की ओर से शुक्रवार काे मुजफ्फरपुर जिले के निजी अस्पतालाें काे देने के लिए यह राशि आवंटित कर दी. राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी हरिश्चंद्र ओझा ने इसकी जानकारी एसीएमओ डाॅ सतीश कुमार काे पत्र भेजकर दी है. कहा है कि कई निजी स्वास्थ्य संस्थानाें ने पिछले दिनाें निशुल्क कैंप लगाकर माेतियाबिंद ऑपरेशन किया था, जिसकी मांग एसीएमओ कार्यालय की ओर से मुख्यालय से की गई थी. इसके लिए 40 लाख रुपये का आवंटन दिया गया. इस रुपये का भुगतान संबंधित अस्पतालाें काे करने की अनुमति दी गई है. बताया जाता है कि जिले के 12 निजी अस्पताल माेतियाबिंद का ऑपरेशन करने का दावा किया है. एक मरीज का ऑपरेशन के बदले 2500 रुपये सरकार की ओर से दिया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है