[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर चुनाव वाले दिन पीएचसी में दवाओं के साथ रहेगी एंबुलेंस

चुनाव वाले दिन पीएचसी में दवाओं के साथ रहेगी एंबुलेंस

0
चुनाव वाले दिन पीएचसी में दवाओं के साथ रहेगी एंबुलेंस

मुजफ्फरपुर.

लाेकसभा चुनाव काे लेकर जिले के पीएचसी में इमरजेंसी से निपटने के लिए तैयारी की गयी है. हर पीएचसी व सदर अस्पताल में एक-एक एंबुलेंस को डॉक्टर व पारा मेडिकल स्टॉफ के साथ तैयार रखा जायेगा. अगर कहीं पर जरूरत पड़ेगी तो एंबुलेंस को रवाना कर दिया जायेगा. साथ ही मेडिकल किट भी तैयार रखा हैं. इधर, बूथों के लिए किट तैयार हाेने के बाद उसे जिला सामग्री काेषांग में जमा करा दिया गया है. मुजफ्फरपुर में 20 व वैशाली में 25 मई काे लाेकसभा चुनाव होने हैं. इसमें बड़ी संख्या में सरकारी कर्मी, सुरक्षा कर्मियाें काे नियुक्त किया जाता है. चुनाव के दाैरान हिंसक घटनाएं हाेने या दुर्घटना में घायल हाेने या बीमार हाेने की स्थिति में इन दवाओं का उपयाेग किया जाएगा.

24 घंटे अस्पताल में रहेगी डाॅक्टराें की ड्यूटीमुख्यालय ने चुनाव के तीन दिन पहले से एक दिन बाद तक जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक के अस्पतालाें काे 24 घंटे चालू रखने का निर्देश दिया है. कहा है कि इस दाैरान डॉक्टर व सभी पारामेडिकल स्टाफ माैजूद रहेंगे. सभी की छुट्टी रद्द रहेगी. वहीं तीन दिन पहले से चुनाव के एक दिन बाद तक डॉक्टर व पारामेडिकल स्टाफ प्रतिनियुक्त हेडक्वार्टर से बाहर नहीं जा सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel