ठंड में भी एइएस के मामले, दो बच्चों में पुष्टि

ठंड में भी एइएस के मामले, दो बच्चों में पुष्टि

By Prabhat Khabar News Desk | December 28, 2024 1:21 AM

मुजफ्फरपुर.

एसकेएमसीएच में इलाजरत दो बच्चों में एइएस की पुष्टि हुई है. दोनों बच्चे को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. सीतामढ़ी जिला के रीगा थाना के प्रशांत कुमार की सात वर्षीय पुत्री पीहू कुमारी को एक दिसंबर को भर्ती किया गया था. वहीं 8 दिसंबर को स्वस्थ होने एक बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है. वहीं सकरा थाना क्षेत्र के मझौलिया के सतीश कुमार का ढाई वर्षीय पुत्री है.अराध्या सिमरन.25 दिसंबर को एसकेएमसीएच के पीआइसीयू में भर्ती किया गया था. स्वस्थ होने के बाद 27 दिसंबर को डिस्चार्ज कर दिया गया है. दोनों बच्चे उपाधीक्षक सह शिशु विभागाध्यक्ष के यूनिट में इलाज किया गया. इस वर्ष अबतक एसकेएमसीएच में एइएस के 81 बच्चों में एइएस की पुष्टि हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है