[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर परमिट के नये शुल्क पर वाहन मालिकों से 30 दिनों में मांगा आपत्ति

परमिट के नये शुल्क पर वाहन मालिकों से 30 दिनों में मांगा आपत्ति

0
परमिट के नये शुल्क पर वाहन मालिकों से 30 दिनों में मांगा आपत्ति

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर कैबिनेट के फैसले में परमिट के शुल्क को कम करने की घोषणा की गयी थी. इसके बाद परिवहन विभाग द्वारा परमिट के नये शुल्क को लेकर अधिसूचना जारी की गयी, जिसमें 30 दिनों के भीतर वाहन मालिक व अन्य अपनी आपत्ति व सुझाव दे सकते हैं. विभाग की वेबसाइट पर यह सूचना उपलब्ध है. वाहन मालिकों से मिली आपत्ति पर विचार के बाद इसे लागू किया जायेगा. इसमें पांच साल के स्थायी परमिट, अस्थायी परमिट, विशेष परमिट के साथ परमिट के समय परिवर्तन, आपत्ति, परमिट प्रत्यर्पण, सत्यापन, पुनरीक्षण आदि का शुल्क अलग अलग है. इसके अलावा बाइक, ऑटो रिक्शा, मोटर कैब, मैक्सी कैब के स्थानीय परमिट के शर्त के विचलन का आवेदन शुल्क 150 व 500 रुपये है. स्थायी व अस्थायी परमिट के प्रति हस्ताक्षर के आवेदन का शुल्क 500, राज्य के अंदर दो क्षेत्र के लिए स्थायी परमिट का शुल्क 4000 रुपये, दो से अधिक क्षेत्र के लिए अस्थायी परमिट का शुल्क 2000, दूसरे राज्य के लिए जारी स्थायी व अस्थायी परमिट का शुल्क 4000 रुपये. प्रत्येक सात दिन उसके किसी भाग के लिए विशेष परमिट के शुल्क 500 रुपये. चार माह के अस्थायी परमिट का शुल्क बाइक टैक्सी 300 रुपये, ऑटो रिक्शा 500, इन दोनों को छोड़ अन्य वाहनों का शुल्क 1000 रुपये. परमिट वाहन को बदलने व पता बदलने का शुल्क 2000 रुपये, टैक्सी मीटर के अनुमोदन का शुल्क 1000 रुपये, परमिट स्वामित्व अंतरण शुल्क 3000 रुपये, परमिट की दूसरी कॉपी जारी करने का 1300 रुपये. समय परिवर्तन शुल्क 4000, आपत्ति दाखिल शुल्क 1000, प्रत्यर्पण शुल्क 1000, सत्यापन शुल्क 1000 रुपये. नियम के अधीन अपील व आदेश के पुनरीक्षण के आवेदन का शुल्क 2000 रुपये है. इधर मामले में बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के अध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद सिंह ने बताया कि यह ऊंट के मुंह में जीरा वाली बात है. कई तरह के शुल्क पहले ही लगा दिये गये हैं जिससे ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को काफी नुकसान हुआ है. अभी टोल पर चालान काटना शुरू कर दिया, जिससे वाहन मालिकों को काफी परेशानी हो रही है. नये परमिट शुल्क का प्रस्ताव वाहन का प्रकार : आवेदन शुल्क : परमिट शुल्क : परिचालन क्षेत्र – बाइक : 150 : 1000 : ऑल बिहार – ऑटो रिक्शा : 150 : 1500 : ऑल बिहार – मोटर कैब (सात सीट तक) : 150 : 2000 : एक रिजन – मोटर कैब (सात सीट तक) : 150 : 4000 : एक रिजन – मैक्सी कैब (सात से 13 सीट तक) : 150 : 3000 : एक रिजन – मैक्सी कैब (सात से 13 सीट तक) : 150 : 5000 : ऑल बिहार – मिनी बस (13 से 23 सीट तक) : 150 : 5000 : एक रिजन – मिनी बस (13 से 23 सीट तक) : 150 : 7000 : ऑल रिजन – बस (23 से अधिक सीट) : 500 : 8500 : एक से दो रिजन व अधिक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel