[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर चमकी बुखार के तीन बच्चे भर्ती, सैंपल भेजा

चमकी बुखार के तीन बच्चे भर्ती, सैंपल भेजा

0
चमकी बुखार के तीन बच्चे भर्ती, सैंपल भेजा

मुजफ्फरपुर.

एसकेएमसीएच के पीआईसीयू वार्ड में चमकी-बुखार के लक्षण वाले तीन बच्चों को भर्ती किया गया है. वहीं, एइएस से पीड़ित बच्चे स्वस्थ होकर अपने घर चले गये हैं. भर्ती हुए बच्चे एक जिले के और दो सीतामढ़ी के बताये गये हैं. वहीं बाकी को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है.

उपाधीक्षक सह शिशु विभागाध्यक्ष डॉ. गोपाल शंकर सहनी ने बताया कि पीड़ित बच्चे की रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी गयी है. मोतीपुर से एक व सीतामढ़ी से दो बच्चे चमकी-बुखार के पीड़ित होकर आये हैं. इन सभी के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गये हैं. जांच के बाद ही पुष्टि हो सकेगी कि एइएस है या नहीं. अभी सबकी हालत में सुधार है. कहा कि अगर समय पर बच्चा अस्पताल आ जाए तो उसकी जान बच जाती है. जानकारी के अनुसार इस साल जो बच्चे एइएस से पीड़ित मिले हैं, उनकी संख्या दस है. इसमें एक की भी मौत नहीं हुई हैं. पीड़ित में छह केस मुजफ्फरपुर के, दो सीतामढ़ी और एक शिवहर व एक वैशाली का है.

बच्चों को वायरल बुखार से बचाने में जुटा विभाग

मुजफ्फरपुर

. जिले में एइएस से स्वस्थ हुए बच्चों को वायरल बुखार नहीं हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम गंभीर है. एसकेएमसीएच के पीकू वार्ड से इलाज के बाद स्वस्थ हुए दस बच्चों के सेहत जांचने के निर्देश दिये गये हैं. स्वस्थ हुए बच्चे जिन प्रखंडों के हैं, वहां के सीएचसी व पीएचसी प्रभारियों को उनकी स्वास्थ्य की जांच करने का निर्देश दिया गया है. शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ गोपाल शंकर सहनी के अनुसार पीकू वार्ड में भर्ती एइएस से स्वस्थ हुए बच्चे वायरल बुखार की चपेट में आ गये हैं. ऐसे में अन्य भी इसकी चपेट में आ सकते हैं. इन बच्चों की स्वास्थ्य जांच करनी जरूरी है. अगर इन बच्चों को वायरल बुखार की आशंका हो तो उन्हें एसकेएमसीएच के पीकू वार्ड में भर्ती करायें. जिससे जल्द से उनका इलाज शुरू हो और वह स्वस्थ्य हो सकें. सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार ने कहा कि एइएस से स्वस्थ हुए बच्चों की जांच के लिए पीएचसी प्रभारियों को कहा गया है. साथ ही अगर उनकी तबीयत बिगड़ती है तो एंबुलेंस से एसकेएमसीएच रेफर करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel