Aaj Ka Darshan: मुजफ्फरपुर में गूंजे शंख और घंटे, कीजिए बाबा गरीबनाथ के अलौकिक शृंगार के दर्शन
Aaj Ka Darshan: मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर में 21 मई गुरुवार को गंगाजल और बेलपत्र से बाबा का शृंगार हुआ. यहाँ देखें दर्शन, मंगला आरती और रात की प्रधान आरती का पूरा समय...
Aaj Ka Darshan: मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध गरीबनाथ मंदिर में गुरुवार, 21 मई की सुबह भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. सेवइत परिवार के पं. बैजू पाठक और पं. बच्चा पाठक ने विधि-विधान से बाबा की पूजा-अर्चना कर मंगला आरती संपन्न की. दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर जलाभिषेक किया और मंदिर परिसर में सत्यनारायण भगवान की कथा भी सुनी.
यदि आप आज बाबा गरीबनाथ के दर्शन या पूजन के लिए मंदिर जाने वाले हैं, तो गर्भ गृह के खुलने, बंद होने और आरती का पूरा समय नीचे देख सकते हैं:
पूजा और दर्शन का पूरा समय
- सुबह का शृंगार और आरती: बाबा का फूलों, बेलपत्र और चंदन से भव्य शृंगार किया गया. पूजन के दौरान शंख और घंटों की ध्वनि से वातावरण भक्तिमय हो उठा, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने दिव्य आरती के दर्शन किए.
- दोपहर की पूजा और पट बंद: दोपहर में प्रधान पुजारी पं. विनय पाठक बाबा की पूजा और आरती करेंगे, जिसके बाद शयन के लिए गर्भ गृह को बंद कर दिया जाएगा.
- शाम का दर्शन: शाम 4:00 बजे से भक्तों के लिए दर्शन और पूजन फिर से शुरू हो जाएगा.
- रात्रि की प्रधान आरती: रात 9:30 बजे बाबा की मुख्य (प्रधान) आरती की जाएगी, जिसके तुरंत बाद गर्भ गृह के पट बंद हो जाएंगे.
