[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर जाफरपुर चौक पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत

जाफरपुर चौक पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत

0
जाफरपुर चौक पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत

प्रतिनिधि, पारू थाना क्षेत्र के जाफरपुर चौक के समीप एक दर्दनाक हादसे में 62 वर्षीय तबीजन देवी की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान दाऊद पुर गांव निवासी राजमंगल नट की पत्नी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, हाजीपुर से लोहे का छड़ लोड कर आ रहा एक ट्रैक्टर जाफरपुर चौक पर एक दुकान के पास साइड करने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान तबीजन देवी ट्रैक्टर की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पारु पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया. थानाध्यक्ष चन्दन कुमार ने बताया कि अभी तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी. इस हादसे ने स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ा दी है और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel