[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर लोहा चोरी करते पकड़ाया शातिर, थाने में मिर्गी का दौरा

लोहा चोरी करते पकड़ाया शातिर, थाने में मिर्गी का दौरा

0
लोहा चोरी करते पकड़ाया शातिर, थाने में मिर्गी का दौरा

मुजफ्फरपुर. कल्याणी चौक पर एक मकान से लोहा की चोरी करते एक स्मैकिये को पकड़ कर डायल 112 की टीम थाने ले आयी. कुछ देर तक आरोपी थाने में चुपचाप बैठा रहा. इसके बाद उसको मिर्गी का दौरा पड़ने लगा. आनन- फानन में पुलिस टीम ने आरोपी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया. जहां उसका इलाज जारी है. पकड़ाया युवक शातिर चोर है. वह पुरानी गुदरी बहलखाना रोड इलाके का रहने वाला है. वह पूर्व में भी कई बार चोरी करते हुए पकड़ा जा चुका है. कल्याणी चौक के रहने वाले दंपती ने पुलिस को बताया कि उनके मकान पर 144 लगा हुआ है. गुरुवार की दोपहर एक नशेड़ी युवक अपने तीन चार दोस्तों के साथ उसके घर के निकले लोहा में साड़ी बांधकर खींच रहा था. एक दो लोहा निकाल भी लिया था. जब उनकी नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाना शुरू किया. इसके बाद पांचों भागने लगे. इसमें से एक शातिर को खदेड़ कर पकड़ लिया गया. उसको पुलिस को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel