Muzaffarpur : शाॅर्ट सर्किट से गैराज में लगी आग, धू-धू कर जले वाहन

Muzaffarpur : शाॅर्ट सर्किट से गैराज में लगी आग, धू-धू कर जले वाहन

By ABHAY KUMAR | January 21, 2026 10:20 PM

प्रतिनिधि, मुशहरी थाना क्षेत्र के सलहा स्कूल के पूरब स्थित गैराज में शॉर्ट सर्किट से बुधवार की दोपहर आग लग गयी. घटना के समय गैराज मालिक मो खुर्शीद गैराज काम कर रहा था. उसके साथ एक सहायक भी था. जिस वाहन के नीचे घुसकर मरम्मत कर रहा था, उसी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. लेकिन उसे पता नहीं चला. संयोगवश सड़क से जा रहे विजय चौधरी, अंकित सुमन, विवेक रंजन ने गाड़ी से धुआं निकलते देख शोर मचाया. तब खुर्शीद एवं उसके हेल्पर ने शोर मचाया. तब तक एक स्कूल वैन धू-धू कर जल गयी. जब तक आसपास के लोग दौड़े, तब तक दूसरे वाहन भी आग लग गयी. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया. उसके बाद अग्निशमन दस्ता भी पहुंच कर आग को बुझाया. गैरेज संचालक मो खुर्शीद ने बताया कि घटना में लाखों रुपये की संपत्ति जल गयी है. दो वाहन पूरी तरह एवं एक वाहन आंशिक रूप से जला है. मामले में उसने थाने को आवेदन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है