[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर कुढ़नी में शौच के दौरान डूबने से मजदूर की मौत

कुढ़नी में शौच के दौरान डूबने से मजदूर की मौत

0
कुढ़नी में शौच के दौरान डूबने से मजदूर की मौत

प्रतिनिधि, कुढ़नी मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर कुढ़नी और तुर्की स्टेशन के बीच अकराहा नदी में डूबने से एक मजदूर की मौत हो गई. मजदूर शौच के लिए गया था और वापस नहीं लौटा. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने शव की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक शव नहीं मिल पाया है.जानकारी के अनुसार, मोतीपुर थाना क्षेत्र के पानापुर गांव निवासी 25 वर्षीय राजू कुमार अपने ठेकेदार पुष्पक कुमार के साथ रेल ट्रैक पर दिहाड़ी मजदूरी करने आया था. काम खत्म होने के बाद सभी मजदूर घर जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी राजू ने शौच के लिए नदी के पास जाने की बात कही. काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो उसके साथ काम करने वाले मजदूरों ने शोर मचाया, जिससे वहां भीड़ जमा हो गई. सभी ने मिलकर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. इसके बाद घटना की सूचना कुढ़नी थाना प्रभारी पुनीत कुमार को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से राजू के शव की खोजबीन में जुट गई है. पुलिस ने बताया कि जल्द ही शव को ढूंढकर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel