[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर 79 एएनएम को मिला टीकाकरण का प्रशिक्षण

79 एएनएम को मिला टीकाकरण का प्रशिक्षण

0
79 एएनएम को मिला टीकाकरण का प्रशिक्षण

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल के सभागार में आयोजित टीकाकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन जिले की 79 एएनएम को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण शिश कुमार, संतोष कुमार पांडे और अजय कुमार द्वारा दिया गया. इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. एस. के. पांडे, मनीष कुमार, लवली कुमारी, मनोज कुमार सहित अन्य पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. एस. के. पांडे ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त एएनएम अब अपने-अपने क्षेत्र में बच्चों को सभी आवश्यक टीके लगाएंगी. उन्होंने कहा कि जिन बच्चों को अब तक खसरा प्रथम और द्वितीय का टीकाकरण नहीं हो सका है, उन्हें भी अभियान के तहत टीका दिया जाएगा. प्रशिक्षण के दौरान निर्देश दिया गया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की ड्यू लिस्ट के अनुसार पहले सूची तैयार की जाए. इसके बाद इन सूचियों को कार्यालय में समर्पित किया जाए, ताकि क्षेत्रवार माइक्रोप्लान तैयार कर शेष बचे सभी बच्चों को समय पर खसरा प्रथम और द्वितीय का टीकाकरण सुनिश्चित किया जा सके. प्रशिक्षण सत्र में एएनएम को टीकाकरण से संबंधित सभी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही बताया गया कि आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में बच्चों को टीकाकरण किस प्रकार सुरक्षित और प्रभावी ढंग से किया जाना है, ताकि अधिक से अधिक बच्चों का प्रतिरक्षण सुनिश्चित हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel