[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का करें अनुपालन, कक्षाओं में हो 75 प्रतिशत उपस्थिति

मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का करें अनुपालन, कक्षाओं में हो 75 प्रतिशत उपस्थिति

0
मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का करें अनुपालन, कक्षाओं में हो 75 प्रतिशत उपस्थिति

– एलएस कॉलेज में इतिहास और उर्दू विभाग की ओर से इंडक्शन मीट मुजफ्फरपुर. लंगट सिंह कॉलेज के इतिहास विभाग और उर्दू विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कृपलानी सभागार में इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया. नवप्रवेशी छात्रों को प्रस्तावित पाठ्यक्रमों और गतिविधियों के बारे में जानकारी देने और कॉलेज की ऐतिहासिकता से परिचय कराने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया. प्राचार्य प्रो.ओमप्रकाश राय ने छात्रों का स्वागत किया और इस ऐतिहासिक कॉलेज में नामांकन हाेने पर बधाई दी. कहा कि कॉलेज ने 125 वर्षों के सुनहरे अतीत में लाखों ऐसे छात्र दिए हैं जिन्होंने अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शिक्षक और अभिभावकों का मान बढ़ाया है. उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने, छात्रों के बीच उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा देने और सुविधाओं को प्राथमिकता देने की कॉलेज की प्रतिबद्धता दोहरायी. उन्होंने सभी छात्रों से कॉलेज के मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा. अनुशासन पर कॉलेज जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन करती है. उन्होंने छात्रों से अपने सहपाठियों, सीनियर छात्र, शिक्षको एवं कर्मचारियों से सौहाद्रपूर्ण व्यवहार करने की सीख दी. इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो.पुष्पा कुमारी ने कहा कि कक्षाओं में 75 प्रतिशत या इससे कम उपस्थिति पर छात्र परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सकेंगे. इतिहास विभाग के प्रो राजीव कुमार ने पीपीटी प्रेजेंटेशन से सीबीसीएस पाठ्यक्रम से जुड़ी छात्रों की सभी शंकाओं का समाधान किया. इंडक्शन मीट में उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ मुस्तफीज अहद, प्रो.एसआर चतुर्वेदी, प्रो.राजीव झा, प्रो.संजीव मिश्रा, प्रो.पंकज कुमार, डॉ दिलीप कुमार यादव, डॉ सनाउल्लाह, डॉ शिवेंद्र मौर्य, डॉ अनामिका आनंद, डॉ बाणेश्वर शर्मा, डॉ मनीष झा, डॉ राधा, डॉ नवीन, डॉ अंजना आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel