[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुजफ्फरपुर 51 शिक्षकों का एकेडमिक ग्राउंड पर तबादला, पूर्व रजिस्ट्रार भी बदले

51 शिक्षकों का एकेडमिक ग्राउंड पर तबादला, पूर्व रजिस्ट्रार भी बदले

0
51 शिक्षकों का एकेडमिक ग्राउंड पर तबादला, पूर्व रजिस्ट्रार भी बदले

कुलपति के निर्देश पर बीआरएबीयू में बड़ा फेरबदल

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बीआरएबीयू प्रशासन ने अकादमिक गुणवत्ता व संस्थान हित में एक बड़ा कदम उठाते हुए पीजी विभाग व कॉलेजों के 51 शिक्षकों का एक साथ तबादला किया है. कुलपति के निर्देश पर कुलसचिव द्वारा यह व्यापक फेरबदल किया गया है. तबादला हुए शिक्षकों में विश्वविद्यालय के पीजी विभाग व कॉलेजों के पीजी विभाग के 20 शिक्षक हैं, जबकि स्नातक स्तरीय के 31 अंगीभूत कॉलेज शिक्षकों को भी स्थानांतरित किया गया है. इससे पहले 43 अतिथि शिक्षकों का भी कॉलेज में तबादला किया गया था. पूर्व रजिस्ट्रार प्रो संजय कुमार को विवि के पीजी इकोनॉमिक्स विभाग से हटाकर एलएनडी कॉलेज, मोतिहारी के इकोनॉमिक्स विभाग में भेजा है. विवि ने सभी स्थानांतरित शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से अपने नये पद पर योगदान देने का निर्देश दिया है. यह कदम विवि की ट्रांसफर कमेटी की बैठक में लिए गये निर्णय के बाद उठाया गया है, जिसका लक्ष्य शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करना है.

ये है प्रमुख बदलाव:

अर्थशास्त्र :

प्रो संजय कुमार को पीजी विभाग से एलएनडी कॉलेज भेजा गया. वहीं, आरडीएस कॉलेज से डॉ मंजरी आनंद, एमएसकेबी कॉलेज से डॉ रीतू वर्मा व एमडीडीएम कॉलेज से डॉ अमर वर्मा को पीजी विभाग में बुलाया गया है.

मनोविज्ञान :

आरएन कॉलेज हाजीपुर से प्रो रूपश्री जमुआर, एमएसकेबी कॉलेज से डॉ रीतू वर्मा व नीतीश्वर कॉलेज से डॉ किरण का ट्रांसफर पीजी विभाग में हुआ है.

हिंदी विभाग :

पीजी हिंदी विभाग से डॉ उज्ज्वल आलोक को आरडीएस कॉलेज, डॉ साक्षी शालिनी को आरबीबीएम कॉलेज व डॉ संध्या पांडेय को एमएसकेबी कॉलेज भेजा गया है.

अन्य:

अंग्रेजी, भूगोल, पॉलिटिकल साइंस, उर्दू व फिलॉसफी जैसे विषयों में भी पीजी विभाग से कॉलेजों व कॉलेजों से पीजी विभाग में शिक्षकों का ट्रांसफर किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel