सेंट्रल जेल के 40 बंदियों को दी जायेगी मुर्गी पालन की ट्रेनिंग
सेंट्रल जेल के 40 बंदियों को दी जायेगी मुर्गी पालन की ट्रेनिंग
By Prabhat Khabar News Desk |
May 30, 2024 12:26 AM
मुजफ्फरपुर. शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा के 40 बंदियों को मुर्गी पालन की ट्रेनिंग दी जाएगी. बताया जा रहा है कि एक एनजीओ के माध्यम से बंदियों को स्वावलंबी बनाने के लिए ट्रेंड किया जाएगा. ताकि वह जेल से जब बाहर निकले तो मुर्गी पालन करके अपना जीविकोपार्जन करेगा. जानकारी हो कि समय- समय पर सेंट्रल जेल के बंदियों को तकनीकी और कौशल रूप से दक्ष बनाने के लिए ट्रेनिंग दिया जाता है. इससे पहले इलेक्ट्रिशियन, फिटर, पलंबर, सुजनी कढ़ाई, बैग निर्माण की ट्रेनिंग दी गयी है. इसके अलावा कंप्यूटर की भी शिक्षा दी जा रही है. जेल के अधिकारियों की मानें तो बंदियों को जेल के अंदर शिक्षित करने के साथ- साथ उनके कौशल रूप से भी मजबूत किया जा रहा है.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 11:07 PM
July 7, 2026 7:30 AM
July 6, 2026 9:59 PM
July 6, 2026 9:01 PM
July 6, 2026 9:18 PM
July 6, 2026 5:56 PM
July 6, 2026 4:12 PM
July 6, 2026 6:34 PM
July 6, 2026 7:56 PM
July 6, 2026 3:14 PM
