ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 270 बच्चों ने दिखाया दम

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 270 बच्चों ने दिखाया दम

By Prabhat Khabar News Desk | July 2, 2024 1:51 AM

-36वीं मुजफ्फरपुर जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप संपन्न मुजफ्फरपुर. मुजफ्फरपुर ताइक्वांडो संघ ने नेहरू स्टेडियम के खेल भवन में 36वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया. इसमें 270 बच्चों ने भाग लिया. केयोरिगी की कैटेगरी में ओवरआल चैंपियन इंपैक्ट ताइक्वांडो अकैडमी रहा. वही पूमसे में अचीवर ताइक्वांडो एकेडमी रही. मुख्य अतिथि डॉ राजीव कुमार, अजय गुप्ता, आरती ठाकुर, अखिलेश मणि रहे. बिहार ताइक्वांडो संघ के सचिव राजेश साहू के निर्देशन में यह आयोजन संपन्न किया गया. उन्होंने कहा कि विभिन्न जिलों से निर्णायक इस प्रतियोगिता में आये थे. इसमें ओमप्रकाश राजा भी शामिल थे. इस मौके पर ताइक्वांडो प्रशिक्षक निशांत राज, विक्की, अनीश, अभय, अनन्या, हैदर व दीपक मौजूद रहे. आयोजन को सफल बनाने में जितेंद्र, विजय व अंकित कुमार की मुख्य भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है