[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार Good News: मुजफ्फरपुर में खुलने जा रहीं 4 बड़ी फैक्ट्रियां, 39.42 करोड़ की मंजूरी

Good News: मुजफ्फरपुर में खुलने जा रहीं 4 बड़ी फैक्ट्रियां, 39.42 करोड़ की मंजूरी

0
Good News: मुजफ्फरपुर में खुलने जा रहीं 4 बड़ी फैक्ट्रियां, 39.42 करोड़ की मंजूरी
फैक्ट्रियों का ड्रोन व्यू, फोटो-एआई

Muzaffarpur Investment: मुजफ्फरपुर के मोतीपुर औद्योगिक क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) की प्रोजेक्ट क्लीयरेंस कमेटी ने मोतीपुर में चार नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना को मंजूरी दे दी है. इन परियोजनाओं के जरिए क्षेत्र में 39.42 करोड़ रुपये का निवेश होगा, जिससे उत्तर बिहार में औद्योगिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिलने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.

Image 1077
औद्योगिक क्षेत्र में निर्माण कार्य, फोटो- एआई

पटना में हुई बैठक में मिली मंजूरी

पटना में आयोजित बियाडा की प्रोजेक्ट क्लीयरेंस कमेटी की बैठक में मोतीपुर औद्योगिक क्षेत्र का प्रदर्शन बेहतर रहा. बैठक में डूमरिया और बरियारपुर औद्योगिक क्षेत्र में नई फैक्ट्रियां स्थापित करने के प्रस्तावों को अंतिम स्वीकृति दी गई.

इस फैसले के बाद स्थानीय स्तर पर उद्योगों के विस्तार और आर्थिक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है.

डूमरिया में लगेगा बड़ा वाटर बॉटलिंग प्लांट

Image 1078
वाटर बॉटलिंग प्लांट, फोटो- एआई

मंजूर परियोजनाओं में सबसे बड़ा निवेश वाटर बॉटलिंग यूनिट में होगा. डूमरिया औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित होने वाले इस प्लांट के लिए बियाडा ने एक एकड़ भूमि आवंटित की है.

करीब 15.89 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह प्लांट क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा.

यह भी पढे़ं: “भरत तिवारी अमर रहे…”, नारे और पोस्टर के साथ सीतामढ़ी की सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज

फर्नीचर निर्माण यूनिट में 14.75 करोड़ का निवेश

Image 1079
फर्निचर निर्माण कार्य, फोटो- एआई

डूमरिया औद्योगिक क्षेत्र में ही घरेलू सामान और फर्नीचर निर्माण से जुड़ी एक कंपनी को 20 हजार वर्ग फुट भूमि आवंटित की गई है.

यह कंपनी लगभग 14.75 करोड़ रुपये का निवेश कर अपनी उत्पादन इकाई स्थापित करेगी. इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलने के साथ-साथ क्षेत्र में छोटे कारोबारों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है.

यह भी पढे़ं: Encounter: बिहार के कुख्यात लल्लन सिंह की पूरी ‘क्राइम कुंडली’, खून, लूट और दहशत की कहानी

बरियारपुर में बनेगी इलेक्ट्रिकल डिवाइस फैक्ट्री

मोतीपुर के बरियारपुर औद्योगिक क्षेत्र को भी इस योजना से बड़ी सौगात मिली है. यहां इलेक्ट्रिकल डिवाइस निर्माण करने वाली कंपनी को 21,780 वर्ग फुट भूमि आवंटित की गई है.

करीब 6.89 करोड़ रुपये के निवेश से बनने वाली यह यूनिट इलेक्ट्रिकल उपकरणों के उत्पादन का केंद्र बनेगी.

एक और मिनरल वाटर यूनिट को मंजूरी

डूमरिया औद्योगिक क्षेत्र में एक अन्य मिनरल वाटर निर्माण कंपनी को 5 हजार वर्ग फुट भूमि आवंटित की गई है.

करीब 1.89 करोड़ रुपये की शुरुआती लागत से स्थापित होने वाली यह इकाई स्थानीय रोजगार और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देगी.

यह भी पढे़ं: Bihar Criminal Encounter: बिहार का कुख्यात लल्लन UP के सहारनपुर में ढेर, दारोगा को उतारा था मौत के घाट

बिहार में 627 करोड़ निवेश का रास्ता साफ

उद्योग विभाग के सचिव सह बियाडा के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्यभर में कुल 30 औद्योगिक इकाइयों को 26.59 एकड़ भूमि आवंटित की गई.

इससे बिहार में लगभग 627.83 करोड़ रुपये के निवेश का मार्ग प्रशस्त हुआ है. सरकार के अनुसार इन परियोजनाओं से राज्य में करीब 3,329 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है.

यह भी पढे़ं: BPSC रिजल्ट: अमेरिकी कंपनी में 18 लाख की नौकरी छोड़ बना DySP, बेतिया के अभिनव की सक्सेस स्टोरी

मुजफ्फरपुर से ललितांशु की रिपोर्ट

Previous article पहली बार में BPSC फतह, रितिका बनीं टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर, रैंक 269
Next article NEET Re-Exam में फर्जीवाड़ा: मगध मेडिकल कॉलेज के छात्र से 15 दिन पहले ही CBI ने की थी पूछताछ, जानिए चौंकाने वाला खुलासा
Avatar Of Aniket Kumar
अनिकेत एक पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, हाइपरलोकल और ऑडियंस-फर्स्ट कंटेंट क्रिएशन का चार सालों से अधिक का एक्सपीरियंस है. उन्होंने बिहार की जमीनी राजनीति, ग्रामीण समाज, प्रशासनिक व्यवस्था, कृषि, शिक्षा, रोजगार, चुनाव, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर लगातार काम किया है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर एवं सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे बिहार स्पेशल समाचार, एक्सप्लेनर स्टोरी, ब्रेकिंग न्यूज और ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करते हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी पहचान ऐसे पत्रकार के रूप में बन रही है जो सिर्फ खबर नहीं लिखते, बल्कि उसके पीछे छिपे सामाजिक, राजनीतिक और मानवीय पहलुओं को भी पाठकों के सामने सरल भाषा में रखने का प्रयास करते हैं. उनकी लेखन शैली बोलचाल की हिंदी, तथ्यात्मक प्रस्तुति और डिजिटल पाठकों की जरूरतों के अनुरूप मानी जाती है. वे विशेष रूप से उन विषयों पर काम करते हैं जिनका सीधा प्रभाव आम लोगों के जीवन पर पड़ता है. प्रभात खबर में वर्तमान भूमिका अक्टूबर 2024 से प्रभात खबर की डिजिटल टीम का हिस्सा बनने के बाद अनिकेत बिहार की राजनीति, प्रशासन, सरकारी योजनाओं, मौसम, कृषि, रोजगार, पंचायत, शिक्षा और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए तैयार कर रहे हैं. साथ ही मुजफ्फरपुर यूनिट में डिजिटल आउटपुट टीम को लीड कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में विशेष जिम्मेदारी अनिकेत के करियर का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय प्रभात खबर का विशेष चुनावी अभियान "इलेक्शन एक्सप्रेस" रहा है. इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट के तहत उन्हें फील्ड रिपोर्टर के रूप में चुना गया, जहां उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लगभग 50 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जमीनी रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने गांवों, कस्बों और शहरों में मतदाताओं से सीधे संवाद किया. महिलाओं, युवाओं, पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के वंचित वर्गों की राय को सामने लाने का काम किया. उन्होंने चौपालों, जनसंवाद कार्यक्रमों और सड़क किनारे होने वाली राजनीतिक बहसों का संचालन किया और चुनावी मुद्दों, स्थानीय समस्याओं और जनभावनाओं पर आधारित अनेक विशेष रिपोर्ट तैयार कीं. इस प्रोजेक्ट ने उन्हें पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, ग्राउंड जर्नलिज्म, जनसंवाद, डेटा आधारित विश्लेषण और तेजी से बदलते चुनावी माहौल को समझने का एक्सपीरियंस दिया. राजस्थान पत्रिका में चुनावी पत्रकारिता का अनुभव प्रभात खबर से पहले अनिकेत राजस्थान पत्रिका के डिजिटल वीडियो विभाग से जुड़े रहे. यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई. उनकी जिम्मेदारियों में वीडियो स्क्रिप्टिंग, फील्ड कोऑर्डिनेशन, रिसर्च और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट तैयार करना शामिल था. चुनावी माहौल में काम करने के दौरान उन्होंने मतदाताओं के मुद्दों, राजनीतिक रुझानों और स्थानीय जनभावनाओं को समझते हुए वीडियो और डिजिटल स्टोरीटेलिंग के माध्यम से उन्हें व्यापक दर्शकों तक पहुंचाया. न्यूजट्रैक में डिजिटल न्यूज ऑपरेशन अनिकेत ने न्यूजट्रैक में कंटेंट राइटर और सब एडिटर के रूप में भी कार्य किया. यहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, ट्रेंडिंग विषयों और नेशनल हैपनिंग पर तेज गति से काम किया. उनकी भूमिका में डिजिटल न्यूज लेखन, कंटेंट एडिटिंग, SEO ऑप्टिमाइजेशन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए समाचारों को तैयार करना शामिल था. अनिकेत की विशेषज्ञता कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में है: -राजनीतिक रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज - हाइपरलोकल और जिला स्तरीय पत्रकारिता - SEO आधारित डिजिटल न्यूज लेखन - Google Discover कंटेंट स्ट्रैटेजी - एक्सप्लेनर आर्टिकल - सोशल मीडिया कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन - ग्राउंड रिपोर्टिंग - वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल स्टोरीटेलिंग - AI टूल्स और डिजिटल कंटेंट वर्कफ्लो - यूट्यूब ऑप्टिमाइजेशन शिक्षा और उपलब्धियां अनिकेत ने University of Allahabad से मीडिया स्टडीज में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपने कौशल को मजबूत करने के लिए उन्होंने Instagram Marketing और WordPress SEO से जुड़े प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी हासिल किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और प्रदर्शन के लिए उन्हें विभिन्न संस्थानों में "स्टार ऑफ द मंथ" और "टारगेट अचीवर" जैसे अवॉर्ड भी प्राप्त हुए हैं. आज अनिकेत कुमार का फोकस ऐसी पत्रकारिता पर है जो जमीनी हकीकत और डिजिटल तकनीक के बीच संतुलन बनाकर पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और प्रभावशाली जानकारी पहुंचाए. बिहार की राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर उनकी लगातार नजर रहती है, और वे डिजिटल युग की जरूरतों के हिसाब से हिंदी पत्रकारिता को नए आयाम देने की दिशा में सक्रिय हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel