[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार सांवले रंग के कारण 10 बार टूटा रिश्ता, 11वीं बार में युवती ने फांसी लगा की आत्महत्या

सांवले रंग के कारण 10 बार टूटा रिश्ता, 11वीं बार में युवती ने फांसी लगा की आत्महत्या

0
सांवले रंग के कारण 10 बार टूटा रिश्ता, 11वीं बार में युवती ने फांसी लगा की आत्महत्या
सांवले रंग के कारण 10 बार टूटा था रिश्ता

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर जिले से एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जो हमारे समाज की संकीर्ण मानसिकता पर गंभीर सवाल खड़े करता है. जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के मकरंदपुर गांव में एक 22 वर्षीय युवती ने शादी का रिश्ता बार-बार टूटने से परेशान होकर कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.मृतका की पहचान पीतांबर कुमार की पुत्री अंशु कुमारी के रूप में हुई है.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें..मुजफ्फरपुर में निर्माणाधीन अपार्टमेंट में बड़ा हादसा, चौथी मंजिल से लिफ्ट शाफ्ट में गिरने से मजदूर की मौत

10 बार देखने आए लड़के वाले, हर बार मिला रिजेक्शन

परिजनों के मुताबिक, पिछले तीन सालों से अंशु के लिए वर की तलाश की जा रही थी. इस दौरान 10 से अधिक परिवारों ने आकर अंशु को देखा, लेकिन हर बार उसके सांवले रंग को वजह बनाकर रिश्ता ठुकरा दिया गया. लगातार मिल रहे रिजेक्शन के कारण अंशु गहरे मानसिक तनाव और डिप्रेशन में चली गई थी. उसे लगने लगा था कि अपने रंग के कारण उसकी शादी कभी नहीं हो पाएगी.

यह भी पढ़ें.. स्कूल के लिए निकलीं दो नाबालिग छात्राएं रहस्यमई तरीके से लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

11वीं बार आने वाले थे मेहमान, डर के मारे उठा लिया आत्मघाती कदम

परिजनों ने बताया कि बुधवार को भी एक लड़का पक्ष अंशु को देखने आने वाला था. इस बात को लेकर अंशु बेहद खौफ और तनाव में थी कि कहीं इस बार भी उसे दुत्कार न दिया जाए. इसी घबराहट में मंगलवार की रात वह बिना खाना खाए अपने कमरे में सोने चली गई. बुधवार सुबह जब काफी देर तक कमरा नहीं खुला, तो खिड़की से झांकने पर परिजनों के होश उड़ गए. अंशु का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटक रहा था.

यह भी पढ़ें.. सिकंदरपुर मन में त्रासदी: खौलता पानी और नालों की गंदगी ले रही मछलियों की जान]

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही गायघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच (SKMCH) भेज दिया. मामले की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ अलय वत्स ने बताया कि युवती के सुसाइड की खबर मिलने पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की है. फिलहाल मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel