[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar बिहार में नगर निकाय चुनाव का ऐलान, मनेर नगर परिषद सहित 31 नगर पालिका क्षेत्रों में 9 जून को होगा मतदान

बिहार में नगर निकाय चुनाव का ऐलान, मनेर नगर परिषद सहित 31 नगर पालिका क्षेत्रों में 9 जून को होगा मतदान

0
बिहार में नगर निकाय चुनाव का ऐलान, मनेर नगर परिषद सहित 31 नगर पालिका क्षेत्रों में 9 जून को होगा मतदान

पटना. बिहार में नगर निकाय चुनाव की घोषणा कर दी गयी है. पटना के मनेर नगर परिषद सहित 31 नगर पालिका क्षेत्रों में 9 जून को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. वही मतों की गिनती 11 जून को सुबह 8 बजे से होगी. 9 मई से 17 मई तक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करेंगे.

11 जून को मतों की गिनती

21 जिले के कुल 31 नगरपालिका में चुनाव होगा. नगर निगम के 2, नगर परिषद के 18 और नगर पंचायत के 11 नगरपालिका क्षेत्र इसमें शामिल हैं, जहां करीब एक महीने बाद 9 जून को मतदान होगा, जबकि मतदान के एक दिन बाद 11 जून को मतों की गिनती बनाए गये मतगणना केंद्र पर होगी.

आदर्श आचार संहिता लागू

18 मई से 20 मई तक नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गयी है. 24 मई को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा. भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान 11 जून को करायी जाएगी. शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराए जाने को लेकर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी. नगर निकाय चुनाव की घोषणा के बाद जहां चुनाव होने है, वहां आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel