मुंगेर से वीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट :
मुंगेर संसदीय क्षेत्र की सभी पंचायतों में जिम लगेगा. यह बात मुंगेर के केंद्रीय मंत्री ललन ने कही है. शनिवार रात मुंगेर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गांवों में जिम की सुविधा उपलब्ध होने से युवा अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकेंगे. साथ ही विभिन्न सरकारी और सैन्य नियुक्तियों की तैयारी में भी उन्हें फायदा मिलेगा.युवाओं को फिट बनाने के साथ रोजगार तैयारी पर जोर
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि आज के समय में युवाओं के लिए शारीरिक रूप से फिट रहना बेहद जरूरी है. खासकर सेना. पुलिस और अन्य विभागों की भर्ती में शारीरिक दक्षता अहम भूमिका निभाती है. ऐसे में पंचायत स्तर पर जिम बनने से ग्रामीण युवाओं को बड़ी सुविधा मिलेगी.उन्होंने कहा कि अभी गांवों के युवाओं को जिम की सुविधा के लिए शहरों का रुख करना पड़ता है. लेकिन पंचायतों में जिम बनने से स्थानीय स्तर पर ही अभ्यास और फिटनेस की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी. इससे युवाओं में खेल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी.