[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर हीट वेव से मुंगेर में युवक की मौत, एक पखवाड़े में गर्मी से हुई दूसरी मौत

हीट वेव से मुंगेर में युवक की मौत, एक पखवाड़े में गर्मी से हुई दूसरी मौत

0
हीट वेव से मुंगेर में युवक की मौत, एक पखवाड़े में गर्मी से हुई दूसरी मौत

प्रतिनिधि, मुंगेर, सदर अस्पताल में शुक्रवार की देर शाम हीट वेव से एक 23 वर्षीय युवक की मौत हो गयी, जबकि जून माह के एक पखवाड़े में हीट वेव से यह दूसरी मौत है. इतना ही नहीं जून माह में ही मुंगेर में डायरिया से भी एक वृद्धा की मौत हो चुकी है. जिले में मई माह से ही भीषण गर्मी और उमस के बीच अब हीट वेव ने कहर ढाना शुरू कर दिया है. एक ओर जहां भीषण गर्मी और उमस के कारण सदर अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गयी है. वहीं जून माह के एक पखवाड़े में ही हीट वेव से दो और डायरिया से एक मरीज की मौत हो चुकी है. शुक्रवार की देर शाम जहां अस्पताल के पुरुष वार्ड में भर्ती हीट वेव के मरीज मुंगेर शहर के सुजाबलपुर निवासी मो. मोइन के 23 वर्षीय पुत्र गुड्डू की मौत हो गयी. जिसे 12 जून को हीट वेव के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था. इससे पहले 1 जून को लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा हल्दी निवासी मो. इब्राहिम की 75 वर्षीय पत्नी कमरूनिशा की मौत हीट वेव के कारण हो गयी थी. जिसे 30 मई को सदर अस्पताल मुंगेर में भर्ती किया गया था. इतना ही नहीं, 9 जून को सदर अस्पताल में शहर के मोकबीरा चांयटोला निवासी अनुकूल महतो की 65 वर्षीय पत्नी चंपा देवी की मौत डायरिया के कारण हो गयी थी. जिसे 7 जून को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया था.

जून माह के एक पखवाड़े में हीट वेव के नौ मरीज हो चुके हैं भर्ती

भीषण गर्मी और उमस के बीच सदर अस्पताल में हीट वेव के मरीजों की संख्या भी काफी बढ़ गयी है. सदर अस्पताल मुंगेर में जून माह के एक पखवाड़े में ही हीट वेव के कुल 9 मरीज भर्ती हो चुके हैं. इसमें दो की मौत हो चुकी है. जबकि 7 इलाज के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं. बता दें कि जून माह में सदर अस्पताल में हीट वेव के शिकार दलहट्टा निवासी वीरेंद्र यादव के 18 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार, सदर प्रखंड के दरियापुर निवासी 48 वर्षीय मो. शाकिर, लालदरवाजा गंगानगर निवासी 59 वर्षीय उपेंद्र यादव, विनोद झा की 45 वर्षीय पत्नी नंदनी देवी, खगड़िया महेशखूंट निवासी राजीव कुमार सिंह की 18 वर्षीय पुत्री दीपाली कुमारी, शहर के लल्लू पोखर निवासी शंकर सहनी की 51 वर्षीय पत्नी मालती देवी तथा बेगूसराय जिले के आहो गांव निवासी विक्रम कुमार की 20 वर्षीय पुत्री छोटी कुमार इलाज के लिये भर्ती हो चुके हैं.

कहते हैं अस्पताल उपाधीक्षक

सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ रमन कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में हीट स्ट्रोक से अबतक दो मरीजों की मौत हुई है. इसमें सुजाबलपुर निवासी मो. मोइन के 23 वर्षीय पुत्र गुड्डू की मौत शुक्रवार की देर शाम हो गयी, जबकि इससे पहले 75 वर्षीय कमरूनिशा की मौत हुई थी. उन्होंने बताया कि उमस और गर्मी के कारण हीट वेव की संभावना काफी बढ़ गयी है. अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों को हीट वेव व दस्त तथा डायरिया से बचाव की जानकारी दी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel