[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर सिर में चोट लगने से युवक की मौत

सिर में चोट लगने से युवक की मौत

0
सिर में चोट लगने से युवक की मौत

प्रतिनिधि, धरहरा. धरहरा थाना क्षेत्र के अमारी गांव में एक युवक के सिर में गंभीर चोट लग जाने से उसकी मौत हो गयी. जो अमारी गांव निवासी लक्ष्मण मांझी का 31 वर्षीय पुत्र बेचन मांझी बताया जाता है. बताया जाता है कि बेचन मांझी बुधवार की दोपहर किसी काम से गांव के पास ही बगीचा गया हुआ था. जहां तेज गर्मी के कारण वह चक्कर खाकर गिर पड़ा. चक्कर खाकर गिरने के क्रम में पत्थर से उसके सिर में गंभीर चोट लग गयी तथा सिर फट गया. वहीं परिजनों द्वारा आनन-फानन में उसे गांव के ही एक निजी चिकित्सक से उसका उपचार कराया गया. वहीं सिर से अधिक चोट के कारण खून निकल जाने से उसकी स्थिति बिगड़ने लगी. इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा लाया गया. जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. सूचना पर धरहरा पुलिस ने परिजन के आवेदन के आलोक में यूडी मामला दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया. इधर, युवक की मौत से परिजनों में हाहाकर मच गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel