[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर ऋषिकुंड मार्ग में 217 लीटर विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

ऋषिकुंड मार्ग में 217 लीटर विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

0
ऋषिकुंड मार्ग में  217 लीटर विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

बरियारपुर

बरियारपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उभ्भीबनवर्षा-ऋषिकुंड सड़क मार्ग स्थित बथान पर छापेमारी की. जहां से पुलिस ने 217 लीटर विदेशी शराब के एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया. जो बरियारपुर थाना क्षेत्र के काजीचक गांव का रहने वाला अमन कुमार है.

बताया जाता है कि बरियारपुर थानाध्यक्ष अमरेश कुमार को सूचना मिली कि उभ्भीबनवर्षा-ऋषिकुंड सड़क मार्ग स्थित एक होटल के समीप बथान में भारी मात्रा में शराब छिपा कर रखा गया है. पुलिस ने बथान में छापेमारी कर 217 लीटर विदेशी शराब बरामद किया. जबकि वहां से तस्कर काजीचक निवासी अमन कुमार को भी गिरफ्तार किया. बरामद शराब में रॉयल स्टैग के 13 कार्टन में 375 एमएल की कुल 124 लीटर शराब, रॉयल चैलेंजर फिनिश्ड की 275 एमएल की 10 बोतलों में 3.75 लीटर शराब, आईकॉनिक विथ एलिट इंटरनेशनल ग्रीन व्हिस्की के सात कार्टन एवं एक बोरा में 180 एमएल की 456 बोतलों सहित करीब 82 लीटर शराब तथा ऑफिसर चॉइस व्हिस्की की 180 एमएल की 38 बोतलों में 6.84 लीटर शराब शामिल है.

कहते हैं थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने कहा कि संसोधित उत्पाद अधिनियम के तहत अमन कुमार के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel