[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर पीजी सेमेस्टर-3 में 22 व 23 नवंबर को दोबारा मिलेगा नामांकन का मौका

पीजी सेमेस्टर-3 में 22 व 23 नवंबर को दोबारा मिलेगा नामांकन का मौका

0
पीजी सेमेस्टर-3 में 22 व 23 नवंबर को दोबारा मिलेगा नामांकन का मौका

मुंगेर

मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने 20 पीजी विभाग तथा 6 पीजी सेंटर में सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-3 में नामांकन को लेकर दोबारा 22 नवंबर से मौका दिया जायेगा. जिसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा सूचना जारी कर दी गयी है.

नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि पीजी सेमेस्टर-1 व 2 उत्तीर्ण तथा प्रमोटेड सहित सत्र 2022-24 पीजी सेमेस्टर-1 व 2 बैकलॉग के पास व प्रोन्नत विद्यार्थियों के लिये सेमेस्टर-3 में नामांकन 22 नवंबर से दोबारा मौका दिया जायेगा. जिसमें 22 और 23 नवंबर तक वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में किसी कारणवश नामांकन नहीं ले पाये हैं. वैसे विद्यार्थी नामांकन ले सकते हैं. वहीं नामांकन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेज का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. बता दें कि एमयू द्वारा पूर्व में 13 से 19 नवंबर तक उक्त सत्र में नामांकन की प्रक्रिया संचालित की गयी थी. जिसमें अंतिम तिथि तक उक्त सत्र में कुल 2,956 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. इसमें कला संकाय में 2,416, विज्ञान संकाय में 438 तथा वाणिज्य संकाय में कुल 102 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. वहीं अब दोबारा 22 और 23 नवंबर को छूटे हुये विद्यार्थी नामांकन ले सकते हैं.

——————————————————-

पीजी सेमेस्टर-1 में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समाप्त

मुंगेर – एमयू द्वारा अपने सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकित विद्यार्थियों के लिये 18 नवंबर से रजिस्ट्रेशन को लेकर पोर्टल खोला गया था. जिसमें विद्यार्थियों को 20 नवंबर तक का समय दिया गया था. जिसकी अंतिम तिथि बुधवार को समाप्त हो गयी. इधर उक्त सत्र में अंतिम तिथि तक कुल 3,441 विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया. इसमें कला संकाय में 2,769, विज्ञान संकाय में 520 तथा वाणिज्य संकाय में 152 विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि उक्त सत्र के लिये रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है. इसके लिये अब तिथि को विस्तारित नहीं किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel