[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर मुंगर में क्यों इस जर्जर बिल्डिंग पर खर्च किया जायेगा 4.36 करोड़, इंजिनियर बोले- राशि होगी बर्बादी

मुंगर में क्यों इस जर्जर बिल्डिंग पर खर्च किया जायेगा 4.36 करोड़, इंजिनियर बोले- राशि होगी बर्बादी

0
मुंगर में क्यों इस जर्जर बिल्डिंग पर खर्च किया जायेगा 4.36 करोड़, इंजिनियर बोले- राशि होगी बर्बादी
मुंगेर नगर निगम

Munger News, वीरेंद्र कुमार सिंह: मुंगेर नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जो बजट पारित किया है, उसमें कई ऐसी योजनाओं को शामिल करते हुए बड़ी राशि खर्च करने का प्रावधान किया गया है, जो सिर्फ और सिर्फ पैसे की बर्बादी ही है. निगम प्रशासन ने दो ऐसी योजनाओं कोतवाली थाने के सामने राजा बाजार और कोड़ा मैदान मार्केट पर मोटी राशि खर्च करने का निर्णय लिया है. इसे पूर्व में निगम प्रशासन ने खतरनाक घोषित करते हुए तोड़ने का निर्णय लिया था. पर, आज उसी मार्केट भवन के मरम्मत व रखरखाव पर 4.36 करोड़ से अधिक की राशि खर्च करने का निर्णय लिया गया है.

कभी तोड़ने का लिया गया था निर्णय

नगर निगम मुंगेर ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जो बजट पारित किया है, उसमें 355 करोड़ 52 लाख 44 हजार 629 रुपये अनुमानित व्यय दिखाया है. इसमें दो ऐसी योजनाएं हैं राजा बाजार और कौड़ा मैदान मार्केट, जिनके मरम्मत व रखरखाव पर बजट में चार करोड़ 36 लाख 50 हजार 778 रुपये खर्च करने का प्रावधान किया गया है.

2022 में सशक्त स्थायी समिति की बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट पर चर्चा के दौरान उस समय तत्कालीन नगर आयुक्त निखिल धनराज ने बताया था कि राजा बाजार मार्केट को तोड़ कर वहां नया मार्केट बनाया जायेगा.

वहीं कोड़ा मैदान के निगम के जर्जर मार्केट खाली करने के लिए वहां के स्टॉलधारियों को नोटिस तक भेजा गया था. जिसमें कहा गया था कि यह भवन जर्जर व खतरनाक है. जिसको ध्वस्त कर वहां पर मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाया जायेगा. लेकिन आज उसी जर्जर व खतरनाक भवन पर निगम मोटी राशि खर्च करने जा रही है.

खतरनाक हो चुके हैं दोनों मार्केट का भवन

नगर निगम का मुंगेर शहर में कई मार्केट कॉम्प्लेक्स है. जिसमें राजा बाजार और कौड़ा मैदान बाजार भी है. दोनों मॉर्केट में चार दर्जन से अधिक स्टॉल व खुला स्टॉल है. जिसे किराया पर लगाया गया है. लेकिन दोनों भवनों की उम्र सीमा समाप्त हो चुकी है. इतना ही नहीं भवन पूरी तरह से जर्जर और खतरनाक हो चुकी है.

यहां दुकानदार जान जोखिम में डाल कर अपना व्यवसाय संचालित कर रहे हैं. यही कारण है कि पूर्व में नगर निगम प्रशासन ने दोनों भवनों को तोड़ कर उसकी जगह मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाने का निर्णय लिया था. जिसे लेकर नोटिस भेजने और अभियंताओं के दल ने भवन को डिमोलिस कर नया भवन बनाने के लिए निरीक्षण का काम शुरू किया. लेकिन नया मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाने की योजना तो सफलीभूत नहीं हो सकी. लेकिन अब उस मार्केट की मरम्मति पर मोटी राशि खर्च करने की तैयारी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इन भवनों पर खर्च करना पैसों की होगी बर्बादी

भवन निर्माण से जुड़े एक अभियंता ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि उसने भी इन दोनों भवनों का निरीक्षण किया था. जो पूरी तरह से जर्जर और खतरनाक हो चुकी है. दोनों की आयु सीमा भी समाप्त हो चुकी है. इसे तोड़ कर नये सिरे से बनाने का आवश्यकता है. इन दोनों मॉर्केट कॉम्प्लसेक्स के मरम्ती व रखरखाव पर जो खर्च होगा, वह सिर्फ और सिर्फ पैसों की बर्बादी होगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 26 से 30 अप्रैल तक मेघगर्जन-ओलावृष्टि के साथ होगी बारिश, IMD ने बताया क्यों बदलेगा मौसम

तोड़ कर बनाया जाता मार्केट कॉम्प्लेक्स तो सैकड़ों को मिलता रोजगार

राजा बाजार और कोड़ा मैदान मार्केट में लीजधारी दुकानदार के साथ ही कई ऐसे दुकानदार हैं, जिन्होंने पूरे मार्केट पर कब्जा जमा रखा है. ये इन मार्केट कॉम्प्लेक्स को तोड़ने के खिलाफ हैं, क्योंकि इनको डर है कि अगर इसे तोड़ कर नये सिरे से मल्टी स्टोरी बिल्डिंग का शक्ल दिया गया, तो उनका अवैध कब्जा हट जायेगा.

अगर इन दोनों बिल्डिंग को तोड़कर नये सिरे से मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनायी जाती है, तो यहां सैकड़ों बेरोजगारों को जहां रोजगार करने का अवसर मिलेगा और उनकी बेरोजगारी दूर होगी. वहीं निगम को भी अच्छे-खासे राजस्व की प्राप्ति होती.

Previous article बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं छतरपुर के भुइयां टोला के लोग
Next article पूर्वी सिंहभूम में 5131 किसानों से 5.74 लाख क्विंटल धान की हुई खरीदारी
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel