[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर मुंगेर विधानसभा में जमकर बरसे वोट, 49.84 प्रतिशत हुआ मतदान

मुंगेर विधानसभा में जमकर बरसे वोट, 49.84 प्रतिशत हुआ मतदान

0
मुंगेर विधानसभा में जमकर बरसे वोट, 49.84 प्रतिशत हुआ मतदान

मुंगेर

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को हुए मतदान के दौरान जिले के मुंगेर विधानसभा में मतदाताओं ने जमकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मुंगेर विधानसभा में कुल 49.84 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान को लेकर एक ओर जहां युवाओं और महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया. वहीं बुजुर्ग भी मतदान करने में पिछे नहीं रहे. प्रात सात बजे मतदान प्रारंभ होने के साथ ही जहां कई बूथों पर मतदाताओं की कतार लग गयी. वहीं कई क्षेत्रों में एक्के-दुक्के मतदाता ही पहुंचे, लेकिन दिन चढ़ते ही मतदाता अपने घरों से निकले और बूथों पर जाकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाई.

मुंगेर शहर के नंदकुमार उच्च विद्यालय बासुदेवपुर में तीन मतदान केंद्र बनाये गये थे. जिसमें मतदान केंद्र संख्या 51, 52 और 53 शामिल थे. यहां वैसे तो मतदान सुबह सात बजे से आरंभ हुआ, लेकिन मतदान को लेकर मतदाता सुबह 6.45 बजे से ही केंद्र पर पहुंचने लगे थे. इस बीच ईवीएम खुलने से पहले ही मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतार लगनी शुरू हो गयी. इधर, मध्य विद्यालय बासुदेवपुर में दो मतदान केंद्र बनाये गये थे. जिसमें मतदान केंद्र संख्या 34 और 35 शामिल थे. यहां सुबह वॉक पर निकले कई महिला व पुरुष मतदाता सुबह सात बजे ही मतदान केंद्र पर पहुंच गये थे. वहीं प्राथमिक विद्यालय, शेरपुर में दो मतदान केंद्र बनाये गये थे. जिसमें मतदान केंद्र संख्या 42 और 43 शामिल थे. यहां पुुरुष से अधिक महिला मतदाता सुबह सात बजे मतदान करने पहुंच गयी थी. मतदान आरंभ होने के बाद ही ई-रिक्शा से महिला मतदाता लगातार केंद्र पर पहुंच कर मतदान करती दिखीं. मुंगेर शहर के जिला परिषद मतदान केंद्र को प्रशासन ने महिला मतदान केंद्र बनाया था. यहां मतदान शुरू होने के साथ ही बड़ी संख्या में महिलाएं वोट डालने पहुंची थीं. वहीं टाउन उच्च विद्यालय मतदान केंद्र को युवा मतदान केंद्र बनाया गया था. वहां भी मतदाताओं की कतार देखी गयी. मकसुसपुर उच्च विद्यालय केंद्र पर कुल चार मतदान केंद्र थे. जहां प्रात सात बजे से ही मतदाताओं का आना प्रारंभ हो गया था. वैसे मुफस्सिल थाना के बरदह गांव स्थित उत्क्रमित विद्यालय में बनाये गये मतदान केंद्र पर पूर्वाह्न 10 बजे अपेक्षाकृत कम मतदाता दिखे.

मवि हेरूदियारा पर अवस्थित बूथ संख्या 195, 196 व 197 पर सुबह 7:30 बजे तक 25 वोट डाला

मध्य विद्यालय हसनगंज में बूथ संख्या 190,191,192 पर सुबह सात बजे से पहले मतदाता कतारबद्ध हो गये थे. सात बजते ही मतदान की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी. नगर निगम परिसर में आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया था. जहां पर 126,127 व 128 बूथ था, लेकिन मतदाता नहीं रहने के कारण 7:02 मिनट तक एक भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया था. जबकि मध्य विद्यालय हेरूदियारा पर अवस्थित बूथ संख्या 195, 196 व 197 पर सुबह 7:30 बजे तक 25 वोट डाला जा चुका था. जबकि तीनों बूथों पर महिला-पुरुष मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई थी और मतदाता अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे. इधर, मध्य विद्यालय सीताकुंड मतदान केंद्र संख्या 256 व 257 पर सुबह सात बजते ही मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गयी थी. सुबह आठ बजे तक 50 से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. सुबह में भले ही मतदान की रफ्तार धीमी रही, लेकिन जैसे-जैसे समय आगे बढ़ता गया, वैसे-वैसे वोटों की रफ्तार भी तेज होती चली गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel