[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर ट्रॉसफार्मर पर उपभोक्ताओं का अधिक बोझ, चरमरायी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था

ट्रॉसफार्मर पर उपभोक्ताओं का अधिक बोझ, चरमरायी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था

0
ट्रॉसफार्मर पर उपभोक्ताओं का अधिक बोझ, चरमरायी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था

बार-बार ट्रॉसफार्मर जलने से ग्रामीण परेशान, ट्रॉसफार्मर चालू कराने की मांग

धरहरा .

प्रखंड के सारोबाग गांव दो-दो ट्रॉसफार्मर रहने के बावजूद पिछले कई महीनों से बिजली व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल बनी हुई है. एक ट्रॉसफार्मर जहां बंद पड़ा हुआ है. वहीं दूसरे ट्रॉसफार्मर पर अत्यधिक लोड होने के कारण बार-बार ट्रॉसफार्मर खराब हो रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हद तो यह रही कि सोमवार को ट्रॉसफार्मर खराब रहा और दूसरे दिन मंगलवार को ही खराब हो गया.

लोड को सहन नहीं कर पा रही ट्रॉसफार्मर

बताया जाता है कि गांव के लगभग 300 से अधिक उपभोक्ताओं को एक ही ट्रॉसफार्मर से जोड़ कर उनके घरों में बिजली आपूर्ति की जा रही है, जबकि पूर्व में इन्हीं उपभोक्ताओं के लिए दो ट्रॉसफार्मरों की व्यवस्था थी. एक ट्रॉसफार्मर बंद रहने के कारण पूरे क्षेत्र का भार दूसरे ट्रॉसफार्मर पर आ गया है. नतीजतन ट्रॉसफार्मर क्षमता से अधिक लोड वहन नहीं कर पा रही है और बार-बार खराब हो रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि हालात इतने खराब हो चुके हैं कि ट्रॉसफार्मर दो से तीन दिनों के अंतराल पर ही जल जा रहा है. इससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है और लोगों को अंधेरे में रात गुजराना पड़ता है और दिन में उमस भरी गर्मी को झेलनी पड़ती है.

चार्जिंग के दौरान ही खराब हो गया ट्रॉसफार्मर

ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को विभाग द्वारा खराब ट्रॉसफार्मर को बदलकर नया ट्रॉसफार्मर लगाया गया था, लेकिन चार्जिंग के दौरान ही वह ट्रॉसफार्मर भी खराब हो गया. लोगों का कहना है कि जब तक लोड का संतुलित बंटवारा नहीं होगा, तब तक ट्रॉसफार्मर बदलने मात्र से समस्या का समाधान संभव नहीं है. स्थानीय ग्रामीण सूरज साह, अनिल साह, मुना साह, सहेंद्र चौधरी, महेंद्र मंडल, लखन चौधरी, विकास कुमार, मिथुन कुमार, विकास तांती, शशि तांती ने बताया कि आए दिन ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण उन्हें लगातार बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन विभागीय अधिकारी कोई स्थाई समाधान नहीं निकाल रहे है.

एक साथ चालू हो दोनों ट्रॉसफार्मर

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग जब तक दोनों ट्रॉसफार्मर एक साथ चालू नहीं करती है, तब तक बिजली संकट से हम ग्रामीणों को राहत मिलने वाली नहीं है. दोनों ट्रॉसफार्मरों को दुरुस्त कर बराबर उपभोक्ताओं के लोड का बंटवारा किया जाय. तभी इस समस्या से सारोबाग के ग्रामीणों को मुक्ति मिलेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel