[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर नल-जल योजना ठप रहने से भड़के ग्रामीण, किया सड़क जाम

नल-जल योजना ठप रहने से भड़के ग्रामीण, किया सड़क जाम

0
नल-जल योजना ठप रहने से भड़के ग्रामीण, किया सड़क जाम

बरूई पंचायत के महकोला बासा में पिछले दो-तीन दिनों से नल-जल योजना का पानी नहीं मिलने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने बुधवार को खड़गपुर-तारापुर मुख्य मार्ग जाम कर प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया. अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हटाया. हवेली खड़गपुर. प्रखंड की बरूई पंचायत स्थित महकोला बासा में पिछले दो-तीन दिनों से नल-जल योजना का पानी नहीं मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी है. समस्या के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने खड़गपुर-तारापुर मुख्य मार्ग को महकोला बासा के समीप जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. सड़क जाम की सूचना मिलते ही पीएचईडी के कनीय अभियंता एवं डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया. ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच पानी की समस्या ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है. पिछले दो-तीन दिनों से नल-जल योजना से पानी की आपूर्ति बंद है, जिससे लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग को ग्रामीणों की समस्या की कोई चिंता नहीं है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक उनके घरों तक नल-जल योजना का पानी नहीं पहुंचेगा, तब तक वे आंदोलन जारी रखेंगे. इधर, जाम की सूचना पर पीएचईडी के कनीय अभियंता संजय किरण तथा खड़गपुर थाना की डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने ग्रामीणों को जल्द समस्या के समाधान का भरोसा दिया, जिसके बाद जाम हटाया गया. कनीय अभियंता संजय किरण ने बताया कि मोटर पंप मशीन में तकनीकी खराबी आ गई थी. मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है. गुरुवार से नल-जल योजना के तहत नियमित जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel