[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर शहीद जगदेव के बताये रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

शहीद जगदेव के बताये रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

0
शहीद जगदेव के बताये रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

जमालपुर. ईस्ट कॉलोनी बंगाली दुर्गा स्थान परिसर में रविवार को शहीद जगदेव विचार मंच द्वारा कुशवाहा पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता मंच के संस्थापक अवधेश कुमार वर्मा और संचालन वीरेंद्र कुमार सिंह एवं प्रमोद कुमार निराला ने संयुक्त रूप से किया. उद्घाटन सिंघेश्वर प्रसाद सिंह, रामदयाल महतो, बिशनदेव प्रसाद सिंह, अमृता सिंह, प्रेम कांति देवी और चंद्रशेखर सिंह ने संयुक्त रूप से किया. मुख्य अतिथि ने कहा कि जगदेव बाबू जो कार्य कर गए हैं. उसे लागू करने के लिए कुशवाहा समाज एकत्रित है. समाज में 90% हम हैं, इसलिए हमें संगठित होकर रहना होगा. मीडिया प्रभारी रामविलास दिवाकर ने कहा की जगदेव बाबू गरीबों, शोषित, दलित और गरीब के मसीहा थे. समाज को उन्नति करने के लिए शिक्षित होना जरूरी है. अन्य वक्ताओं ने शहीद जगदेव के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया. साथ ही कहा कि समाज के उत्थान के लिए शिक्षित होना जरूरी है एवं राजनीति में भाग लेना आवश्यक है. इसके लिये जरूरी है कि हम मिलजुल कर रहे. इस दौरान अमन कुशवाहा, अनमोल मोती आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये. इस बीच बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. 1 से 5 वर्ष के आयु वर्ग के बॉल थ्रो में विराट राज पहले, नियमित दूसरे और ऋषभ राज ने तीसरा स्थान हासिल किया. 6 से 8 वर्ष के आयु वर्ग में शेखर रंजन प्रथम, आदित्य कुमार द्वितीय और आयुष राज तृतीय स्थान पर रहे. जबकि 8 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के भाषण प्रतियोगिता में प्ररंजना सिंह प्रथम, चंद्र भारती द्वितीय और निकिता सिंह तृतीय स्थान पर रही. मौके पर अभिषेक कुमार, मनीष कुमार, रविशंकर प्रसाद, साकेत कुमार, विनोद, कृष्णा, विकास कुमार, सुशील कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel