[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर Vande Bharat Express: आज से हफ्ते के इतने दिन जमालपुर से हावड़ा के लिए चलेगी वंदे भारत ट्रेन, दिखाई गई हरी झंडी

Vande Bharat Express: आज से हफ्ते के इतने दिन जमालपुर से हावड़ा के लिए चलेगी वंदे भारत ट्रेन, दिखाई गई हरी झंडी

0
Vande Bharat Express: आज से हफ्ते के इतने दिन जमालपुर से हावड़ा के लिए चलेगी वंदे भारत ट्रेन, दिखाई गई हरी झंडी
वंदे भारत ट्रेन

Vande Bharat Express: जमालपुर से हावड़ा के लिए आज से वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरूआत हो जाएगी. शनिवार को जमालपुर से बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया था. इस दौरान कई अन्य बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही. लोग ट्रेन के साथ फोटो खिंचवाते नजर आएं.

हफ्ते में 6 दिन चलेगी ट्रेन

रेलवे की तरफ से जमालपुर से हावड़ा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है. शनिवार को उद्घाटन के रूप में ट्रेन को चलाया गया था. जिसके बाद 17 अगस्त यानी आज से वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू हो जाएगा. जानकारी के मुताबिक, सिर्फ शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह के 6 दिन ट्रेन चलेगी. जमालपुर से हावड़ा का सफर साढ़े 6 घंटे में पूरा होगा, जो पहले अन्य ट्रेनों से 9 से 10 घंटे तक लग जाते थे.

बिहार के लिए ऐतिहासिक कदम

वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन के दौरान अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने वंदे भारत एक्सप्रेस के विस्तार को ऐतिहासिक कदम बताया. कहा कि यह सेवा क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत बनाएगी. इससे न केवल व्यापारियों, छात्रों और स्थानीय अर्थव्यवस्था को लाभ होगा, बल्कि बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. जमालपुर को इंडस्ट्रियल और एजुकेशनल सेंटर्स से जोड़ने में यह ट्रेन खास भूमिका निभाएगी.

ट्रेन की टाइमिंग और रूट

ट्रेन की टाइमिंग और रूट की बात करें तो, जमालपुर से यह ट्रेन दोपहर में 3.30 बजे खुलेगी. शाम 4.22 बजे भागलपुर और बाराहाट, मंदार हिल, हंसडीहा, नोनीहाट, दुमका, रामपुर हाट, बोलपुर एस निकेतन होते हुए रात 10.05 बजे हावड़ा पहुंचेगी. जिसके बाद वापसी में हावड़ा से यह ट्रेन सुबह 7.45 बजे खुलेगी, जो दोपहर 2 बजे 1.15 बजे भागलपुर होते हुए 2.15 बजे जमालपुर पहुंचेगी.

वंदे भारत एक्सप्रेस का टिकट

इस ट्रेन की शुरूआत से जमालपुर के साथ-साथ आस-पास के लोगों को भी बड़ी सहूलियत मिलेगी. वंदे भारत ट्रेन के किराए की बात करें तो जमालपुर से हावड़ा तक का न्यूतनम किराया 1290 रुपये है. यह एसी चेयर कार कोच का किराया है. हालांकि, अगर यात्री एग्जीक्यूटिव क्लास में सफर करना चाहते हैं तो उन्हें 2335 रुपये देने पड़ेंगे.

Also Read: Bihar Flood Alert: पटना में 1500 लोग जलजमाव के बीच फंसे, गंगा के जलस्तर का क्या है हाल, जानिए…

Previous article आज से बदले समय से चलेगी बिहार के इस रूट की वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए नया टाइम टेबल
Next article Coolie vs War 2 Box Office Day 4: चौथे दिन कौन निकला बॉक्स ऑफिस का बादशाह- रजनीकांत या ऋतिक? कमाई ने सबको किया हैरान
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel