[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर चार को लगेगा गार्डासिल वैक्सीनेशन का मेगा शिविर

चार को लगेगा गार्डासिल वैक्सीनेशन का मेगा शिविर

0
चार को लगेगा गार्डासिल वैक्सीनेशन का मेगा शिविर

मुंगेर. महिलाओं में होने वाले सर्वाधिक आम कैंसर सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर जिले में चार जून को गार्डासिल वैक्सीनेशन का मेगा शिविर आयोजित किया जायेगा. शिविर में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को गार्डासिल वैक्सीन दी जायेगी. सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का खतरा अधिक होता है. इसके बचाव के लिए सरकार द्वारा गार्डासिल वैक्सीन उपलब्ध करायी गयी है. उन्होंने बताया कि चार जून को जिले के सभी प्रखंडों में मेगा शिविर लगाया जायेगा. शिविर में अधिक से अधिक किशोरियों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रखंड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ फैजुद्दीन ने बताया कि जिले में अब तक 79.4 प्रतिशत किशोरियों को गार्डासिल वैक्सीन दी जा चुकी है. शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत चार जून को आयोजित मेगा शिविर में हवेली खड़गपुर, जमालपुर एवं सदर प्रखंड में 300-300 किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. वहीं शेष छह प्रखंडों तथा जिला मुख्यालय के लिए 200-200 किशोरियों का लक्ष्य तय किया गया है. उन्होंने बताया कि जिले में गार्डासिल वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. मेगा शिविर के सफल संचालन के लिए सभी प्रखंडों को आवश्यक मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध करायी जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel