मुंगेर से अमित झा की रिपोर्ट: अपने विश्वविद्यालय स्तरीय सात सूत्री और राज्य स्तरीय 15 सूत्री मांगों को लेकर मुंगेर विश्वविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारी आज से दो दिनों का कमलबंद हड़ताल पर हैं. जिसे लेकर विश्वविद्यालय के 18 अंगीभूत कॉलेजों में कार्यरत सभी कर्मचारी आज और कल कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे. महासंघ के मुंगेर प्रेक्षत्र अध्यक्ष गुंजेश कुमार ने बताया कि महासंघ के निर्देशानुसार सभी शिक्षकेत्तर कर्मचारी 6 और 7 मई को सामूहिक रूप से कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे. जबकि 20 मई को सामूहिक अवकाश पर रहते हुए विश्वविद्यालय मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने बताया कि उनकी सात सूत्री मांगे विश्वविद्यालय स्तरीय है. जबकि 15 सूत्री मांगे राज्य स्तरीय है.