[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर उधना-मालदा टाउन समर स्पेशल 41 घंटे विलंब से चलकर पहुंची जमालपुर

उधना-मालदा टाउन समर स्पेशल 41 घंटे विलंब से चलकर पहुंची जमालपुर

0
उधना-मालदा टाउन समर स्पेशल 41 घंटे विलंब से चलकर पहुंची जमालपुर

प्रतिनिधि, जमालपुर. मालदा रेल मंडल के साहिबगंज लूप लाइन पर शुक्रवार को कई ट्रेनों का विलंब परिचालन हुआ. इस सिलसिले में उधना-मालदा टाउन समर स्पेशल ट्रेन करीब 41 घंटे विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची, जबकि भागलपुर जम्मू तवी अमरनाथ एक्सप्रेस भी ढाई घंटे लेट चली. जानकारी में बताया गया कि 03616 अप देवघर जमालपुर स्पेशल पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय रात्रि 21:35 बजे के बजाय मध्य रात्रि 12:10 बजे जमालपुर पहुंची. इसके अतिरिक्त 03459 अप भागलपुर-जमालपुर स्पेशल पैसेंजर ट्रेन रात्रि 23:35 बजे के बजाय 1:15 बजे जमालपुर पहुंची. 15097 अप भागलपुर-जम्मू तवी अमरनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 1:02 बजे के बजाय करीब ढाई घंटे विलंब से चलकर 3:47 बजे जमालपुर पहुंची. 03418 डाउन उधना-मालदा टाउन समर स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 41 घंटे विलंब से चलकर शुक्रवार को जमालपुर पहुंची. प्राप्त जानकारी में बताया गया कि इस ट्रेन को उधना स्टेशन से ही लगभग साढ़े 33 घंटे लेट रीशेड्यूल्ड टाइम पर गंतव्य के लिए रवाना किया गया था. इसके बाद यह ट्रेन करीब 8 घंटे बीच रास्ते में लेट हो गयी. बताया गया कि इस ट्रेन को 4 जून मंगलवार को ही उधना से प्रस्थान करना था और 5 जून बुधवार को रात्रि 21:02 बजे जमालपुर पहुंच जाना था, लेकिन यह ट्रेन उधना से 33 घंटे लेट मालदा टाउन के लिए रवाना हुई थी और इस सिलसिले में यह ट्रेन शुक्रवार अपराह्न 14:15 बजे जमालपुर पहुंची.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel