[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर रिकॉर्ड 52 घंटे विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची उधना-मालदा टाउन समर स्पेशल

रिकॉर्ड 52 घंटे विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची उधना-मालदा टाउन समर स्पेशल

0
रिकॉर्ड 52 घंटे विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची उधना-मालदा टाउन समर स्पेशल

प्रतिनिधि, जमालपुर. मालदा डिवीजन के साहिबगंज लूप लाइन के भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड से गुजरने वाली समर स्पेशल ट्रेन विलंब से चलने का रिकॉर्ड बना रही है. इसी सिलसिले में करीब 52 घंटे रिकॉर्ड विलंब से चलकर 03418 डाउन उधना-मालदा टाउन समर स्पेशल ट्रेन जमालपुर पहुंची. इसके अतिरिक्त भी कई ट्रेनों का शनिवार को विलंब से परिचालन हुआ. यहां प्राप्त जानकारी में बताया गया कि 03418 डाउन उधना-मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन को मंगलवार अपराह्न 12:30 बजे उधना से रवाना किया जाना था, परंतु इस ट्रेन को 47 घंटे रीशेड्यूल किया गया. जिसके कारण यह ट्रेन गुरुवार पूर्वाह्न 11:30 बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई और इस प्रकार यह ट्रेन जमालपुर आते-आते 52 घंटे लेट हो गई. जो शनिवार को रात्रि 12:55 बजे जमालपुर पहुंची. इसके अतिरिक्त 03416 डाउन लाल कुआं-मालदा टाउन समर स्पेशल ट्रेन भी लगभग 10 घंटे विलंब से चलकर सुबह 3:38 बजे जमालपुर पहुंची. इस ट्रेन को जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय संध्या 17:52 बजे था. बताया गया कि इस ट्रेन को भी लगभग 6 घंटे के लिए रीशेड्यूल किया गया था. इन दोनों समर स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त कुछ नियमित ट्रेन भी शनिवार को लेट चलकर जमालपुर पहुंची. 13031 अप हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय मध्य रात्रि 12:29 बजे के बजाय 1:57 बजे जमालपुर आई. जबकि 13484 डाउन भटिंडा-बेलूर मठ फरक्का एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय मध्य रात्रि 12:59 बजे के बजाय 2:18 बजे जमालपुर पहुंची. 13483 अप बेलूर मठ-भटिंडा फरक्का एक्सप्रेस मध्य रात्रि 12:42 बजे से लगभग 8 घंटे विलंब से चलकर प्रातः 9:20 बजे जमालपुर आई. 12368 डाउन 3 घंटे विलंब से चलकर 9:51 बजे जमालपुर पहुंची. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय प्रातः 6:45 बजे है. 22406 डाउन गरीब रथ एक्सप्रेस और 13334 डाउन पटना दुमका एक्सप्रेस एक घंटा लेट चली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel