[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर उधना-मालदा टाउन 11 घंटे व 5 घंटे विलंब से जमालपुर पहुंची दानापुर-साहिबगंज एक्स.

उधना-मालदा टाउन 11 घंटे व 5 घंटे विलंब से जमालपुर पहुंची दानापुर-साहिबगंज एक्स.

0
उधना-मालदा टाउन 11 घंटे व 5 घंटे विलंब से जमालपुर पहुंची दानापुर-साहिबगंज एक्स.

आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस लगभग तीन घंटे से अधिक विलंब जमालपुर. पूर्व रेलवे मालदा रेल मंडल के साहिबगंज लूप लाइन अंतर्गत भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड पर शनिवार को अप और डाउन दोनों रूटों के कई ट्रेनों का विलंब परिचालन होता रहा. जिसके कारण भीषण गर्मी के बीच रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इस सिलसिले में जहां 09033 डाउन उधना- मालदा टाउन समर स्पेशल एक्सप्रेस अनिश्चित 11 घंटे लेट चलकर आई. वहीं 13236 डाउन दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस 5 घंटे तो 22406 डाउन आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस लगभग 3 घंटे से अधिक विलंब से चली. प्राप्त जानकारी के अनुसार उधना से चलकर मालदा टाउन को जाने वाली 09033 डाउन समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से लगभग 11 घंटे विलंब से चलकर अपराह्न 15:41 बजे जमालपुर पहुंची. जबकि इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय प्रातः 4:40 बजे था. ट्रेन से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों ने बताया कि ट्रेन को अनावश्यक रूप से कई रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया था. दूसरी तरफ दानापुर से चलकर साहिबगंज को जाने वाली 13236 डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पूर्वाह्न 10:10 बजे के बजाय अपराह्न 15:17 बजे जमालपुर पहुंची. रेल यात्रियों ने बताया कि दानापुर से इस ट्रेन का प्रस्थान करने का निर्धारित समय प्रातः 5:15 बजे था, परंतु ट्रेन को 9:20 बजे रवाना किया गया. कुछ ऐसा ही हाल आनंद विहार से चलकर भागलपुर को जाने वाली 22406 डाउन गरीब रथ एक्सप्रेस का भी रहा. यह ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से 3:15 घंटे विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय 9:10 बजे था, परंतु यह ट्रेन अपराह्न 12:32 बजे जमालपुर पहुंची. कामाख्या से दिल्ली जाने वाली 15658 अप ब्रह्मपुत्र मेल भी लगभग ढाई घंटे लेट चली. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 9:14 बजे है, परंतु ट्रेन पूर्वाह्न 11:37 बजे जमालपुर पहुंची. 12368 डाउन आनंद विहार- भागलपुर विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस लगभग डेढ़ घंटे लेट चली और 7:49 बजे जमालपुर पहुंची. जबकि इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय 6:29 बजे है. इससे पहले बालूरघाट से भटिंडा जाने वाली 15743 अप फरक्का एक्सप्रेस भी लगभग 5:45 घंटे अनिश्चित विलंब से चलकर जमालपुर पहुंची थी. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय मध्य रात्रि 12:35 बजे था, परंतु यह ट्रेन सुबह 6:18 बजे जमालपुर पहुंची थी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel