[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर पिस्टल, कारतूस व मैगजीन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पिस्टल, कारतूस व मैगजीन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

0
पिस्टल, कारतूस व मैगजीन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ नयारामनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज

मुंगेर. एसटीएफ की विशेष टीम एवं मुंगेर जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नयारामनगर थाना क्षेत्र से दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया. जिसके पास से पिस्टल, कारतूस व मैगजीन बरामद किया गया. तस्कर हथियार लेकर मोटर साइकिल से हेमजापुर की ओर लौट रहा था. इसको लेकर नयारामनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

बताया जाता है कि रविवार की सुबह एसटीएफ को सूचना मिली कि नयारामनगर थाना क्षेत्र के गढ़ीरामपुर की ओर से पाटम की तरफ एक मोटर साइकिल से दो हथियार तस्कर हथियार लेकर आ रहा है. एसटीएफ व मुंगेर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक मोटर साइकिल सवार को रोका. तलाशी के क्रम में एक पिस्टल, 11 जिंदा कारतूस, एक अतिरिक्त मैगजीन बरामद किया. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. जो मुंगेर जिले के हेमजापुर थाना क्षेत्र के हेमजापुर चांद टोला निवासी बालेश्वर महतो का पुत्र वीरेंद्र महतो एवं लखीसराय जिले के मैदनी चौकी थाना क्षेत्र के हुसैना निवासी रामानंद महतो का पुत्र रौशन कुमार है. जो मोटर साइकिल से हथियार लेकर पाटम से हेमजापुर की ओर जा रहा था. बताया जाता है कि गिरफ्तार वीरेंद्र महतो के विरुद्ध मुंगेर एवं जमुई जिला के कई थाना में आर्म्स एक्ट का आधा दर्जन मामला दर्ज है. गिरफ्तार तस्कर, बरामद हथियार, मोटर साइकिल को नयारामनगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel