[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर MUNGER NEWS : भ्रष्टाचार पर एसपी की बड़ी कार्रवाई़, दो पुलिसकर्मी निलंबित

MUNGER NEWS : भ्रष्टाचार पर एसपी की बड़ी कार्रवाई़, दो पुलिसकर्मी निलंबित

0
MUNGER NEWS : भ्रष्टाचार पर एसपी की बड़ी कार्रवाई़, दो पुलिसकर्मी निलंबित

मुंगेर से वीरेंद्र कुमार की रिपाेर्ट :

भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है.

अभियुक्तों के साथ सांठ-गांठ रखना एएसआई को पड़ा भारी

पहला मामला कासिम बाजार थाना से जुड़ा है, जहां तैनात एएसआई अनिकेत कुमार झा पर पूर्व के अभियुक्तों से सांठ-गांठ रखने और थाना परिसर में अनुचित तरीके से बैठकबाजी करने का आरोप लगा था. जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि होने के बाद एसपी ने तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया. बताया जा रहा है कि इस तरह की गतिविधियां न केवल पुलिस की छवि को धूमिल करती हैं, बल्कि कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती हैं.

चरित्र सत्यापन में रिश्वत मांगने पर पीटीसी निलंबित

दूसरा मामला मुफस्सिल थाना से सामने आया है, जहां तैनात पीटीवी अभिषेक कुमार पर चरित्र सत्यापन के नाम पर आम जनता से अवैध रूप से पैसे मांगने का गंभीर आरोप लगा.आरोप यह भी था कि पैसे नहीं देने पर संबंधित लोगों का काम उनके द्वारा जानबूझकर लंबित रखा जाता था. इस संबंध में मुफस्सिल इंस्पेक्टर द्वारा से जांच करायी गयी. जिसमें आरोप सही पाये गये, जिसके बाद एसपी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अभिषेक कुमार को भी निलंबित कर दिया.

कहते हैं पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान ने कहा कि पूर्व अपराधियों से संपर्क रखना, थाना बुलाकर बैठकबाजी करने एवं चरित्र सत्यापन में रिश्वत मांगने तथा नहीं देने पर काम को पेडिंग रखने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करना होगा. किसी भी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार पाए जाने पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel