[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर रतनपुर स्टेशन के समीप साहेबगंज-दानापुर इंटरसिटी ट्रेन से कट कर दो छात्राओं की मौत

रतनपुर स्टेशन के समीप साहेबगंज-दानापुर इंटरसिटी ट्रेन से कट कर दो छात्राओं की मौत

0
रतनपुर स्टेशन के समीप साहेबगंज-दानापुर इंटरसिटी ट्रेन से कट कर दो छात्राओं की मौत

इंटर की आंतरिक परीक्षा देकर ट्रेन पकड़ने आ रही थी रतनपुर स्टेशन, कान में लगा रखी थी इयरफोन, मरने वाली दोनों छात्रा बरियारपुर की थी रहने वाली, परिजनों में मचा कोहराम. प्रतिनिधि, मुंगेर/ बरियारपुर. जमालपुर-भागलपुर रेल खंड के रतनपुर रेलवे स्टेशन के समीप डाउन रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार को दानापुर-साहेबगंज-इंटरसिटी ट्रेन से कट कर दो छात्रा की मौत हो गयी. मृत छात्रा बरियारपुर की रहने वाली थी और दोनों एसबीएन कॉलेज गढ़ीरामपुर से इंटर की आंतरिक परीक्षा देकर रतनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए ट्रैक होकर जा रही थी. घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी व आरपीएफ की टीम पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बरियारपुर थाना क्षेत्र के कालीस्थान बरियारपुर निवासी रूपेश कुमार साह की 17 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी व बरियारपुर बस्ती निवासी पप्पू मंडल की 17 वर्षीय पुत्र सोनाली कुमारी एसबीएन कॉलेज गढीरामपुर में पढ़ती थी. दोनों इंटर की आंतरिक परीक्षा देकर बरियारपुर जाने के लिए पाटम हाॅल्ट पर डीएमयू ट्रेन पकड़ने पहुंची, लेकिन वह ट्रेन छूट गयी. इसके बाद वे लोग पाटम से रतनपुर स्टेशन के लिए पैदल ही ट्रैक के सहारे निकल पड़ी. सोनाली व अंजली जब आउटर सिग्नल के पास पहुंची तभी इंटरसिटी ट्रेन दोनों को रौंदते हुए आगे बढ़ गयी. दोनों छात्रा का शरीर कई भागों में विभक्त हो चुका था. जिसे रेल पुलिस ने चुन-चुन कर इकट्ठा किया.

इयर फोन ने ले ली जान, परिजनों में मचा कोहराम

बताया जाता है कि दोनों सहेली सोनाली और अंजली ने कान में इयर फोन लगा रखा था. जो मोबाइल से कनेक्ट था. दोनों मोबाइल से कनेक्ट इयरफोन से गाना सुनते हुए जा रही थी. जिसे ट्रेन की कर्कश हॉर्न भी सुनाई नहीं दिया और दोनों को जान गंवानी पड़ी. सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया और बरियारपुर से परिजन व ग्रामीण रतनपुर स्टेशन पहुंची. अंजली कुमारी दो बहन, एक भाई में सबसे बड़ी थी. पिता का पूजा-पाठ सामग्री की दुकान है. पिता रूपेश कुमार साह व माता मंजू देवी व भाई-बहनों का रो-रो कर बुरा हाल था. यही हाल बरियारपुर बस्ती शिवाला निवासी मृतका सोनाली कुमारी के घर में भी थी. दो भाई-एक बहन में मृतका दूसरे नंबर पर थी. पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं. मृतका की मां नूतन देवी व भाई-बहनों व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. मृतका के पिता पप्पू मंडल सूचना मिलते ही दिल्ली से निकल पड़े.

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel