[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर सेवानिवृत सैन्य कर्मी के घर चोरी मामले में गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

सेवानिवृत सैन्य कर्मी के घर चोरी मामले में गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

0
सेवानिवृत सैन्य कर्मी के घर चोरी मामले में गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

जमालपुर.

जमालपुर थाना क्षेत्र के वी-मार्ट गायत्री नगर इंडियन गैस गोदाम गली में पूर्व सैन्य कर्मी के घर रात चोरी मामले का शनिवार को पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. दोनों चोर कासिम बाजार थाना क्षेत्र के लल्लू पोखर निवासी हैं. मामले में सनलिप्त अन्य दो चोरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि गिरफ्तार चोरों में कासिम बाजार थाना क्षेत्र के लल्लू पोखर निवासी राजेंद्र साहनी का 22 वर्षीय पुत्र बुलबुल कुमार और दीना साहनी का 28 वर्षीय पुत्र राजा कुमार शामिल है. उन्होंने बताया कि तीन लोगों ने मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया. सभी चोर एक सक्रिय चोर गिरोह का सदस्य है. जो पहले भी चोरी के मामले में कई बार जेल की हवा खा चुके हैं. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चोर ने पुलिस के समक्ष पूछताछ में यह स्पष्ट किया है कि सेवानिवृत सैन्य कर्मी जितेंद्र कुमार के घर से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात एक स्वर्णकार के पास बेच दिया है. जहां उसने सभी गहने को गला दिया. उन्होंने बताया कि चोरी के गहने की खरीद बिक्री करने के मामले में वह स्वर्णकार भी कई बार जेल जा चुका है. उन्होंने बताया कि चोरी की घटना का उद्वेदन टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस के आधार पर किया गया. जल्द ही इस घटना में शामिल अन्य दो चोरों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. दरअसल, 27 जनवरी मंगलवार की रात्रि पूर्व सैन्य कर्मी जितेंद्र कुमार अपनी मां के निधन की सूचना पर परिवार के साथ अपना पैतृक आवास अशियाचक सुल्तानगंज गए हुए थे. इस दौरान मकान खाली पड़ा हुआ था. इसी का चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. जिसको लेकर सैन्य कर्मी द्वारा 28 जनवरी को जमालपुर थाना में लगभग 70 ग्राम स्वर्ण आभूषण,अन्य चांदी के गहने व 10 हजार नगद की चोरी को लेकर कांड संख्या 19/26 दर्ज कराया था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel