[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर गया-जमालपुर पैसेंजर से उतरते समय फिसला पैर, ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर गई जान

गया-जमालपुर पैसेंजर से उतरते समय फिसला पैर, ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर गई जान

0
गया-जमालपुर पैसेंजर से उतरते समय फिसला पैर, ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर गई जान
हादसे के बाद लोगों की जुटी भीड़

धरहरा (मुंगेर) से सुमन कुमार की रिपोर्ट

Train Accident: धरहरा रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक हादसे में 30 वर्षीय युवक की जान चली गई. चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश के दौरान युवक का पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया.

11:42 बजे स्टेशन पहुंची थी ट्रेन

जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 53404 डाउन गया-जमालपुर पैसेंजर अपने निर्धारित समय 11 बजकर 42 मिनट पर धरहरा स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर पहुंची थी. इसी दौरान लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत कजरा निवासी अर्जुन कोड़ा का पुत्र राहुल कोड़ा ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रहा था.

उतरने के दौरान हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन से उतरते समय राहुल का संतुलन बिगड़ गया और उसका पैर फिसल गया. इससे वह सीधे ट्रेन की चपेट में आ गया. हादसा इतना भयावह था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद यात्रियों और स्थानीय लोगों की भीड़ स्टेशन पर जुट गई.

परिजनों में मचा कोहराम

हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की. शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा गया है. इधर युवक की मौत की खबर उसके गांव कजरा पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

जांच में जुटी जीआरपी

जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला चलती ट्रेन से उतरने के दौरान हुए हादसे का प्रतीत होता है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तथा परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. मामले की जांच जारी है.

रेलवे ने यात्रियों से की अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे कभी भी चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें. ट्रेन के पूरी तरह रुकने के बाद ही यात्रा करें. अधिकारियों ने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है

ALSO READ: मुंगेर गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान पांच बच्चियां डूबीं, एक का शव बरामद, तलाश में जुटी NDRF,SDRF की टीम

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel