[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर मुंगेर शहर में लगेगा ट्रैफिक सिग्नल प्रणाली व सीसी कैमरा

मुंगेर शहर में लगेगा ट्रैफिक सिग्नल प्रणाली व सीसी कैमरा

0
मुंगेर शहर में लगेगा ट्रैफिक सिग्नल प्रणाली व सीसी कैमरा

मुंगेर. नगर विकास एवं आवास विभाग ने राज्य के छह नगर निगमों को सीसीटीवी परियोजना एवं टैफिक सिग्नल प्रणाली से अच्छादित करने का आदेश जारी किया है. जिसमें मुंगेर नगर निगम भी शामिल है. सीसीटीवी लगने से जहां नागरिक सुरक्षा में वृद्धि होगी, वहीं ट्रैफिक सिग्नल अधिष्ठापन होने से शहर में यातायात व्यवस्था सुगम होगी और जाम की समस्या से शहर को मुक्ति मिलेगी. नगर विकास एवं आवास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य के छह नगर निगमों में सीसीटीवी परियोजना एंव ट्रैफिक सिग्नल प्रणाली के क्रियान्वयन के लिए 487 करोड़ 5 लाख 81 हजार की लागत की योजना को स्वीकृति प्रदान किया गया है. इसकी जिम्मेवारी बेलट्रान को दी गयी. परामर्श के लिए आइआइटी रुड़की को नामित किया गया है. इस पर 7 करोड़ 79 लाख 29 हजार 296 रुपये खर्च किया जायेगा. मुख्यमंत्री सुरक्षित सुशासित शहर की परिकल्पना के क्रम में राज्य के विभिन्न नगर निकायों में निवास करने वाले नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने तथा सुव्यवस्थित वातावरण तैयार करने के लिए सीसीटीवी कैमरा और ट्रैफिक सिग्नल का अधिष्ठापन किया जायेगा. बेल्ट्रॉन द्वारा प्रथम चरण में मुंगेर में सीसीटीवी कैमरा व ट्रैफिक सिग्नल का अधिष्ठापन किया जायेगा. इस परियोजना के कार्यान्वित होने से पूरे शहर की एकीकृत निगरानी हो सकेगी और आम नागरिकों को भयमुक्त वातावरण प्राप्त हो सकेगा. जबकि ट्रैफिक सिग्नल से वाहनों का सुव्यवस्थित परिचालन हो सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel