मुंगेर में ट्रैफिक पुलिस के 165 पद स्वीकृत, तैनात हैं मात्र 65 पुलिसकर्मी- एनएच-80, एनएच-333बी और शहर की सड़कों पर जाम व नियम का पालन बड़ी चुनौतीमुंगेरमुंगेर जिले में यातायात व्यवस्था लगातार चुनौतीपूर्ण होती जा रही है. जिले की सड़कों पर प्रतिदिन एक लाख से अधिक विभिन्न प्रकार के यात्री एवं व्यवसायिक वाहन तथा बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलें दौड़ती हैं. लेकिन इसके संचालन और नियंत्रण की जिम्मेदारी महज 65 पुलिसकर्मियों के कंधों पर टिकी हुई है. सरकार ने मुंगेर जिले में ट्रैफिक व्यवस्था के लिए 165 पद स्वीकृत की है. लेकिन 100 पद रिक्त है. पुलिस बल की कमी का असर शहर की सड़कों से लेकर राष्ट्रीय राजमार्गों तक साफ दिखाई दे रहा है. जहां आए दिन जाम, अव्यवस्थित यातायात और नियमों के उल्लंघन की शिकायतें सामने आती है. इतना ही नहीं वाहनों के बेतरकीब परिचालन से सड़क हादसों में लगातार लोगों की जान भी जा रही है.