[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर स्नातक सेमेस्टर-1 में कुल नामांकन 34,192 , खाली सीटों के लिए आज तिथि विस्तार का होगा निर्णय

स्नातक सेमेस्टर-1 में कुल नामांकन 34,192 , खाली सीटों के लिए आज तिथि विस्तार का होगा निर्णय

0
स्नातक सेमेस्टर-1 में कुल नामांकन 34,192 , खाली सीटों के लिए आज तिथि विस्तार का होगा निर्णय

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने 33 अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है. इसमें एमयू के कॉलेजों में कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के लगभग 86 हजार सीटों पर इस साल आये लगभग 41 हजार आवेदनों में 34,192 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. वहीं, विश्वविद्यालय द्वारा पोर्टल पर कॉलेजों में रिक्त सीटों की जानकारी ली जा रही है. जिसके बाद मंगलवार को एमयू कॉलेजों में रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए तिथि विस्तारित करने का निर्णय लिया जायेगा. एमयू के नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर-1 के लिये तीन मैरिट लिस्ट सहित ऑन-द-स्पॉट नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है. जिसमें लगभग 41 हजार आवेदन करने वाले विद्यार्थियों में 34,192 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. वहीं पोर्टल से कॉलेजों में कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में रिक्त सीटों की जानकारी ली जा रही है. जिसके बाद उक्त सत्र में नामांकन के लिये तिथि को विस्तारित करने पर विचार किया जायेगा. उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा उक्त सत्र के लिये अब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी पूर्ण की जानी है. ऐसे में सत्र के ससमय संचालन को देखते हुए ही नामांकन की तिथि को विस्तारित करने पर निर्णय लिया जायेगा. बता दें कि उक्त सत्र में तीन मैरिट लिस्ट सहित ऑन-द-स्पॉट प्रक्रिया के तहत कला संकाय में 29,120, विज्ञान संकाय में 4,710 तथा वाणिज्य संकाय में 362 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel