[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर एलएलबी सेमेस्टर-1 के लिये अबतक कुल 51 आवेदन

एलएलबी सेमेस्टर-1 के लिये अबतक कुल 51 आवेदन

0
एलएलबी सेमेस्टर-1 के लिये अबतक कुल 51 आवेदन

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में एलएलबी के नये सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर आवेदन की प्रक्रिया 20 जुलाई से आरंभ कर दी गयी है. एमयू के नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकन को इच्छुक विद्यार्थी 20 जुलाई से 8 अगस्त के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जिसके बाद विश्वविद्यालय द्वारा प्राप्त आवेदनों के आधार पर मैरिट लिस्ट जारी कर नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 51 विद्यार्थियों ने नामांकन के लिये आवेदन किया है.

एलएलबी सेमेस्टर-2, 4 और 6 में नामांकन की अंतिम तिथि कल

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में सत्र 2023-26 एलएलबी सेमेस्टर-2, सत्र 2022-25 एलएलबी सेमेस्टर-4 तथा सत्र 2021-24 एलएलबी सेमेस्टर-6 में नामांकन की प्रक्रिया 15 जुलाई से आरंभ की गयी है. एमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि उक्त सत्र में नामांकन के लिये विद्यार्थियों को 15 से 26 जुलाई तक का समय दिया गया है. जिसमें विद्यार्थियों को पहले अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इधर उक्त सत्र के एलएलबी सेमेस्टर-2 में 140, सेमेस्टर-4 में 127 तथा सेमेस्टर-6 में 139 विद्यार्थियों ने अबतक नामांकन लिया है.

27 जुलाई तक स्नातक पार्ट-3 के लिये स्क्रूटनी आवेदन

मुंगेर. एमयू के द्वारा सत्र 2021-24 स्नातक पार्ट-3 के तीनों संकायों कला, विज्ञान एवं वाणिज्य सहित सत्र 2023-25 बीएड पार्ट-1 तथा सत्र 2022-24 बीएड पार्ट-2 सहित सत्र 2022-25 बीबीए पार्ट-2, सत्र 2021-24 बीबीए पार्ट-3, सत्र 2022-25 बायोटेक पार्ट-2 तथा सत्र 2021-24 बायोटेक पार्ट-3 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. वहीं उक्त सभी सत्रों के वैसे विद्यार्थी, जो अपने रिजल्ट से असंतुष्ट हैं. वैसे विद्यार्थियों से स्क्रूटनी को लेकर आवेदन मांगा गया है. एमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि स्नातक पार्ट-3 के विद्यार्थियों को स्क्रूटनी के लिये आवेदन करने को लेकर 22 से 27 जुलाई तक का समय दिया गया है. जबकि बीएड पार्ट-1 व 2 सहित बीबीए और बायोटेक के पार्ट-2 तथा पार्ट-3 के विद्यार्थियों को स्क्रूटनी के लिये आवेदन करने को लेकर 22 से 25 जुलाई तक का समय दिया गया है.

एलएलबी सेमेस्टर-1,3 और 5 का रिजल्ट जारी

मुंगेर. एमयू द्वारा सत्र 2023-26 एलएलबी सेमेस्टर-1, सत्र 2022-25 एलएलबी सेमेस्टर-3 तथा सत्र 2021-24 एलएलबी सेमेस्टर-5 का रिजल्ट बुधवार को जारी कर दिया गया. जिसे लेकर एमयू द्वारा सूचना भी जारी कर दी गयी है. एमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि एलएलबी सेमेस्टर-1 में कुल 181 परीक्षार्थियों में 168 परीक्षार्थी उत्तीर्ण तथा 13 फेल, सेमेस्टर-3 में कुल 162 परीक्षार्थियों में 153 उत्तीर्ण तथा 9 फेल और सेमेस्टर-5 में कुल 166 परीक्षार्थियों में 163 परीक्षार्थी उत्तीर्ण तथा 3 परीक्षार्थी फेल हुये हैं. वहीं तीनों सत्रों के रिजल्ट का टीआर संबंधित कॉलेज को भेज दिया गया है. जबकि रिजल्ट की वेब कॉपी जल्द ही पोर्टल पर अपलोड कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel