[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर पीजी सेमेस्टर-1 में अबतक आये कुल 4,664 आवेदन

पीजी सेमेस्टर-1 में अबतक आये कुल 4,664 आवेदन

0
पीजी सेमेस्टर-1 में अबतक आये कुल 4,664 आवेदन

मुंगेर. एमयू द्वारा सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन के लिये आवेदन करने को लेकर 22 अगस्त तक का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि गुरुवार को समाप्त हो जायेगी. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि 20 पीजी विभागों तथा 6 पीजी सेंटर में नामांकन को इच्छुक विद्यार्थी 22 अगस्त तक विश्वविद्यालय के पोर्टल पर 700 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करते हुए आवेदन कर सकते हैं. जिसके बाद विश्वविद्यालय द्वारा प्राप्त आवेदनों के आधार पर मैरिट लिस्ट जारी की जायेगी. इधर, उक्त सत्र में अबतक कुल 4,664 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. जिसमें कला संकाय में 3,807, विज्ञान संकाय में 704 तथा वाणिज्य संकाय में 160 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है.

एलएलबी सेमेस्टर-1 में अबतक मात्र 11 नामांकन

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर पहली मैरिट लिस्ट के लिये नामांकन की प्रक्रिया 16 अगस्त से आरंभ की गयी है. डीएसडब्लू सह नामांकन समिति पदाधिकारी डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि उक्त सत्र के लिये पहली मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों के लिये नामांकन की प्रक्रिया 16 अगस्त से आरंभ कर दी गयी है. जिसके लिये 26 अगस्त तक का समय दिया गया है. उन्होंने बताया कि पहले मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थी उक्त अवधि में संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराते हुए नामांकन ले सकते हैं. नामांकन प्रक्रिया को लेकर विद्यार्थी महाविद्यालय से संपर्क करेंगे. जबकि निर्धारित तिथि के बाद प्रवेश के लिये किसी भी दावे पर विचार नहीं किया जायेगा. नामांकन के समय विद्यार्थियों को 18,320 रुपये का नामांकन शुल्क जमा करना होगा. इधर, उक्त सत्र में अबतक कुल 11 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है.

आज से पीएचडी के लिये भराया जायेगा परीक्षा फॉर्म

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने पीएचडी 2023 के रिसर्च मैथोलॉजी कोर्स के विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म 21 अगस्त से भराया जा रहा है. परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि पीएचडी 2023 के विद्यार्थी 21 से 28 अगस्त के बीच बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं, जबकि 29 से 30 अगस्त के बीच 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया जायेगा. वहीं परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित विभाग में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel