[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर पीजी सेमेस्टर-1 में अब तक कुल 3,974 नामांकन

पीजी सेमेस्टर-1 में अब तक कुल 3,974 नामांकन

0
पीजी सेमेस्टर-1 में अब तक कुल 3,974 नामांकन

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने 20 पीजी विभाग तथा 9 पीजी सेंटर के लिये सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर 29 जनवरी से छठे मैरिट लिस्ट की नामांकन प्रक्रिया आरंभ की थी. जिसमें विद्यार्थियों को नामांकन के लिये 2 फरवरी तक का समय दिया गया था. जिसकी अंतिम तिथि सोमवार को समाप्त हो गयी. वही उक्त सत्र में नामांकन ले चुके विद्यार्थी 5 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. बता दें कि एमयू द्वारा पीजी सेमेस्टर-1 के रिक्त बचे सीटों पर नामांकन के लिये छठा मैरिट लिस्ट जारी किया है. जिसमें कुल 204 विद्यार्थियों का चयन किया गया था. इनके लिये नामांकन की प्रक्रिया 29 जनवरी से 2 फरवरी तक संचालित की गयी. जिसमें उक्त सत्र में अबतक सभी मैरिट लिस्ट को मिलाकर कुल 3,974 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. जिसमें कला संकाय में 3,019, विज्ञान संकाय में 823 तथा वाणिज्य संकाय में 132 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. हलांकि अब नामांकन की तिथि सोमवार को समाप्त हो चुकी है. जबकि उक्त सत्र में नामांकन ले चुके वैसे विद्यार्थी, जो अबतक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाये हैं. वैसे विद्यार्थियों को 5 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन कराने का समय दिया गया है. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 3,897 विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. जिसमें कला संकाय में 2,966, विज्ञान संकाय में 805 तथा वाणिज्य संकाय में 126 विद्यार्थियों ने अबतक अपना रजिस्ट्रेशन कराया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel