[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर पीजी सेमेस्टर-1 में कुल 3,943 रजिस्ट्रेशन

पीजी सेमेस्टर-1 में कुल 3,943 रजिस्ट्रेशन

0
पीजी सेमेस्टर-1 में कुल 3,943 रजिस्ट्रेशन

मुंगेर. एमयू द्वारा 20 पीजी विभाग तथा 9 पीजी सेंटर में रजिस्ट्रेशन से वंचित विद्यार्थियों को 13 एवं 14 मार्च को विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन कराने का समय दिया गया था. जिसकी अंतिम तिथि शनिवार को समाप्त हो गयी. इधर, उक्त सत्र में कुल 3,943 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इसमें कला संकाय में 3 हजार, विज्ञान संकाय में 814 तथा वाणिज्य संकाय में 129 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया.

——————–

स्नातक सेमेस्टर-5 में कुल 16,715 नामांकन

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-5 में नामांकन की प्रक्रिया 9 मार्च से आरंभ की गयी थी. इसमें विद्यार्थियों को नामांकन के लिये 14 मार्च तक का समय दिया गया था. जिसकी अंतिम तिथि शनिवार को समाप्त हो गयी. इधर, उक्त सत्र में अंतिम तिथि तक कुल 16,715 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. जिसमें कला संकाय में 14,922, विज्ञान संकाय में 1,619 तथा वाणिज्य संकाय में 174 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया.

—————-

बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि कल

मुंगेर. एमयू द्वारा सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकित विद्यार्थियों के लिये 10 मार्च से परीक्षा फॉर्म भराया जा रहा है. जिसमें उक्त सत्र में नामांकित नियमित तथा बैकलॉग विद्यार्थियों को बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने के लिये 16 मार्च तक का समय दिया गया है, जबकि 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने के लिये 17 से 19 मार्च तक का समय दिया जायेगा. वहीं परीक्षा फॉर्म भरने के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इधर, उक्त सत्र में अबतक कुल 1,686 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है. इसमें कला संकाय में 1,342, विज्ञान संकाय में 306 तथा वाणिज्य संकाय में 38 विद्यार्थियों ने अबतक परीक्षा फॉर्म भरा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel